लाइव न्यूज़ :

रवीश-अभिसार शर्मा जैसे पत्रकारों को अश्लील मैसेज भेजे जाने के विवाद पर DoT ने 'नोट' दो हफ्ते में लिया वापस

By नियति शर्मा | Updated: March 5, 2019 15:17 IST

आशीष जोशी को 26 फरवरी निलंबित किया जा चुका है। जोसी को निलंबित करने का यह फैसला उनके दिल्ली पुलिस को लिखी एक चिट्ठी के बाद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर लोगों को आये दिन उनके मोबाइल फोन पर गंदे मैसेज मिलने का मामलाआशीष जोशी ने अश्लील मैसेज भेजने वाले ग्राहकों के खिलाफ कार्यवाई के दिये थे आदेशपिछले महीने आशीष जोशी को कर दिया गया था निलंबित

दूरसंचार विभाग (DoT) ने 'अश्लील और गलत संदेशों' को भेजने के लिए दूरसंचार नेटवर्क के दुरुपयोग संबंधी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को दो सप्ताह पहले भेजे गये 'नोट' को वापस ले लिया है। यह नोट 19 फरवरी को 9 टेलीकॉम ऑपरेटर्स को DoT में तब कंट्रोलर ऑफ कॉम्यूनिकेशन (संचार नियंत्रक) के पद पर रहे अधिकारी आशीष जोशी की ओर से भेजा गया था।

जोशी को वैसे 26 फरवरी को निलंबित किया जा चुका है। जोशी को निलंबित करने का यह फैसला तब आया जब उन्होंने दिल्ली पुलिस कमीश्नर अमुल्य पटनायक को पत्र लिखकर आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा की ओर से ट्विटर पर जाले एक वीडियो पर आपत्ति जताई थी।

जोशी की ओर से टेलीकॉम ऑपरेटर को भेजे गये नोट में लिखा था, 'रवीश कुमार, अभिसार शर्मा आदि मशहूर लोगों को आये दिन उनके मोबाइल फोन पर अश्लील व भद्दे मैसेज मिलते रहते हैं। इसलिए आपको निर्देश दिया जाता है कि आप अश्लील मैसेज भेजने वाले ग्राहकों के खिलाफ कार्यवाई करें। साथ ही 15 दिनों के भीतर इस मामले पर उठाये गये कदम की रिपोर्ट भेजी जाए।'

संचार मंत्रालय के सीनियर अधिकारी से जब नोट वापस लेने के संबंध में पूछा गया तो अधिकारी ने कहा, 'प्रत्येक प्राप्तकर्ता को अलग-अलग ईमेल भेजे गए हैं और ऐसे मामलों में अपनाई जाने वाली जरूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। टेलीकॉम ऑपरेटर तब तक किसी ग्राहक को ब्लॉक नहीं कर सकते जब तक कि किसी न्यायिक प्राधिकारी से आदेश न मिला हो। यह कार्य साइबर सेल का है जो जांच कर कार्रवाई के लिए कह सकती है। जिन्हें भी शिकायत है, वे संबंधित साइबर सेल में मामला दर्ज करवा सकते हैं।'

टॅग्स :टेलीकॉमइंडियादिल्ली पुलिसभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा