लाइव न्यूज़ :

CM शिवराज को हुआ कोरोना तो दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, कहा- आप पर FIR कौन करेगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 25, 2020 12:51 IST

Shivraj Singh Chouhan corona positive: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिग्विजय सिंह ने कहा, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होता है जो आपने (शिवराज सिंह चौहान) नहीं रखा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 26,210 मामले हैं। 791 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानकोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट कर शनिवार (25 जुलाई) को इस बात की जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय सिंह ने लिखा है, 'दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें।आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख्याल रखें।'

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील- मेरे संपर्क में आए लोग क्वारंटाइन में चले जाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद ट्वीट किया, मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटाइन में चले जाएं। 

शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, COVID19 का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है। मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूं। मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। सीएम शिवराज ने कहा, मैंने कोरोना वायरस से बचने के हर संभव प्रयास किए लेकिन समस्याओं को लेकर लोगों से मिलना हो ही जाता था। मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले वह अपना जल्द से जल्द टेस्ट करवा लें। 

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से फिलहाल 26,210 लोग संक्रमित हैं। राज्य में 791 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस 7553 है और 17866     लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा