लाइव न्यूज़ :

जब कांग्रेस नेताओं को जांच का सामना करना पड़ रहा है, तब लोकतंत्र आईसीयू में भर्ती हो गया : भाजपा

By भाषा | Updated: September 4, 2019 18:27 IST

भाजपा के संगठन मंत्री बी एल संतोष ने कहा कि अमित शाह जब गुजरात में मंत्री थे तब उन्होंने भी कानून अनुपालन एजेंसियों के समक्ष खुद को पेश किया था और बिना किसी खरोंच के बाहर आए थे। भाजपा नेता ने ट्वीट किया, ‘‘ लोकतंत्र तब खतरे में नहीं था। अब जब कांग्रेस नेताओं को जांच का सामना करना पड़ रहा है, तब लोकतंत्र आईसीयू में भर्ती हो गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देशाह जब गुजरात में मंत्री थे तब उन्होंने भी कानून अनुपालन एजेंसियों के समक्ष खुद को पेश किया था।उन्होंने कहा कि ऐसी बातों की सीमा होनी चाहिए... देश आपको पूरी तरह से समझ गया है।

कांग्रेस द्वारा अपने नेताओं की गिरफ्तारी को ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ बताने के आरोपों पर चुटकी लेते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत उसके नेताओं ने जांच का सामना किया और ‘बेदाग’ निकले।

लेकिन विपक्षी कांग्रेस नेताओं को जब जांच का सामना करना होता है तो लोकतंत्र आईसीयू में पहुंच जाता है। भाजपा के संगठन मंत्री बी एल संतोष ने अपने ट्वीट में कहा कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने जांच एजेंसियों के समक्ष खुद को प्रस्तुत किया था और बेदाग होकर निकले थे।

उन्होंने कहा कि अमित शाह जब गुजरात में मंत्री थे तब उन्होंने भी कानून अनुपालन एजेंसियों के समक्ष खुद को पेश किया था और बिना किसी खरोंच के बाहर आए थे। भाजपा नेता ने ट्वीट किया, ‘‘ लोकतंत्र तब खतरे में नहीं था। अब जब कांग्रेस नेताओं को जांच का सामना करना पड़ रहा है, तब लोकतंत्र आईसीयू में भर्ती हो गया।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी बातों की सीमा होनी चाहिए... देश आपको पूरी तरह से समझ गया है। गौरतलब है कि मोदी से साल 2002 में गुजरात दंगों के मामलों में जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी। शाह को कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में वह बरी हो गए थे।

नरेन्द्र मोदी को भी क्लीनचिट मिल गई थी । संतोष ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भी जांच का सामना किया और उन्हें क्लीन चिट मिली। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को पिछले महीने सीबीआई ने गिरफ्तार किया था जबकि कर्नाटक में कांग्रेस नेता शिवकुमार को मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया।

दोनों नेताओं ने भाजपा पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। 

टॅग्स :इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसपी चिदंबरमनरेंद्र मोदीअमित शाहशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा