लाइव न्यूज़ :

Delhi Election:अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के नाम वीडियो जारी कर कहा- दिल्ली के लोगों का अपमान करना बंद करें, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 09:03 IST

वीडियो में केजरीवाल ने कहा है कि ''अमित शाह रोज आते हैं और दिल्ली वालों की मेहनत का मजाक उड़ा कर चले जाते हैं। कभी कहते हैं कि सीसीटीवी नहीं लगे। दिल्ली वालों ने दिल्ली में दो लाख कैमरे लगवाए हैं और आपने कितने लगवाए हैं?

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में सीएम अमित शाह के हर उस सवाल का जवाब देते हुए दिखते हैं जो सवाल अक्सर शाह सार्वजनिक मंचों से दिल्ली सरकार के खिलाफ उठाते रहे हैं। अमित शाह की रैली में युवक कर रहा था CAA का विरोध, लोगों ने कर दी पिटाई।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह के नाम एक वीडियो जारी किया है। 5 मिनट 5 सेकेंड के इस वीडियो में सीएम अमित शाह के हर उस सवाल का जवाब देते हुए दिखते हैं जो सवाल अक्सर शाह सार्वजनिक मंचों से दिल्ली सरकार के खिलाफ उठाते रहे हैं। इस वीडियो के शेयर करते हुए केजरीवाल ने यह भी लिखा है कि अमित शाह जी आप दिल्ली के लोगों का मजाक उड़ाना बंद कर दें। 

बता दें कि वीडियो में केजरीवाल ने कहा है कि ''अमित शाह रोज आते हैं और दिल्ली वालों की मेहनत का मजाक उड़ा कर चले जाते हैं। कभी कहते हैं कि सीसीटीवी नहीं लगे। दिल्ली वालों ने दिल्ली में दो लाख कैमरे लगवाए हैं और आपने कितने लगवाए हैं? इस साल हमारे सरकारी स्कूलों के नतीजे 96 परसेंट आएं हैं। अच्छा होता कि वह अपनी सरकार के काम गिनवाते।'' 

इसके साथ ही आपको बता दें कि रविवार को गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में बाबरपुर क्षेत्र में एक रैली कर रहे थे। इसी दौरान वहां पांच युवक नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए कानून वापस लेने की मांग करने लगे, जिसके बाद वहां खड़े भाजपा समर्थकों ने पांचों युवकों की पिटाई कर दी। 

एनडीटीवी के मुताबिक, इसके बाद हरकत में आए अमित शाह ने सिक्योरिटी से कहा कि सुरक्षकर्मी पांचों को सही सलामत ले जाए। 

बता दें कि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक चुनावी बैठक में कहा कि दिल्ली के चुनाव में भाजपा के लिए मतदान करने से "शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाएं’’ रुकेंगी।

शाह ने विभिन्न मुद्दों पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा उम्मीदवार को आपका मत दिल्ली और देश को सुरक्षित बनाएगा और शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाओं को रोकेगा।"

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीनबाग में दिसंबर मध्य से बड़ी संख्या में महिलाएं संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के खिलाफ धरना दे रही हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअरविन्द केजरीवालअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा