लाइव न्यूज़ :

CAA, JNU पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की दिल्ली में 11 जनवरी को बैठक

By भाषा | Updated: January 8, 2020 16:05 IST

सीडब्ल्यूसी सदस्यों के पास अभी इससे जुड़ा पत्र नहीं पहुंचा है। माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शनों, जेएनयू में हिंसा के बाद पैदा हुए हालात और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार पार्टी ने 11 जनवरी को दिन में तीन बजे का अस्थायी समय तय किया है।संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों और जेएनयू में हिंसा के बाद बने हालात पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस आगामी 11 जनवरी को अपनी शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुला सकती है जिसमें संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों और जेएनयू में हिंसा के बाद बने हालात पर चर्चा हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने 11 जनवरी को दिन में तीन बजे का अस्थायी समय तय किया है। सीडब्ल्यूसी सदस्यों के पास अभी इससे जुड़ा पत्र नहीं पहुंचा है। माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शनों, जेएनयू में हिंसा के बाद पैदा हुए हालात और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। 

कांग्रेस की चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर का दौरा किया और पिछले दिनों हुए हमले के संदर्भ में छात्रों, छात्रसंघ के पदाधिकारियों और कुछ अन्य लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

जेएनयू में छात्रों पर हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस समिति का गठन किया था। इसमें महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव, लोकसभा सदस्य हिबी इडेन, राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन और डूसू की पूर्व अध्यक्ष अमृता धवन शामिल हैं।

समिति के सदस्यों ने बुधवार को जेएनयू परिसर में छात्रों, छात्रसंघ के पदाधिकारियों और कुछ अन्य लोगों से बातचीत की और उस दिन की घटना के बारे में जानकारी ली। हिबी इडेन ने कहा, ‘‘इस सरकार में देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में अराजकता फैलाई जा रही है। छात्र और युवा परेशान हैं। यहां जो हुआ है वो बहुत दुखद है।’’

टॅग्स :इंडियाजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)नागरिकता संशोधन कानूनकांग्रेसमोदी सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा