लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पलायन करने वाली भीड़ को लेकर बोले सिसोदिया- कोविड-19 पर ‘‘ओछी’’ राजनीति कर रही भाजपा

By भाषा | Updated: March 29, 2020 07:03 IST

उन्होंने भाजपा पर कोरोना वायरस महामारी को लेकर ‘‘ओछी राजनीति’’ करने का भी आरोप लगाया। सिसोदिया की यह तीखी प्रतिक्रिया उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या अपने गृहराज्यों की बसों में सवार होने के लिए आनंद विहार पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आरोप लगा रही है कि लोग दिल्ली को छोड़कर इसलिए पलायन कर रहे हैं, क्योंकि ‘आप’ सरकार ने बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। उन्होंने भाजपा पर कोरोना वायरस महामारी को लेकर ‘‘ओछी राजनीति’’ करने का भी आरोप लगाया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आरोप लगा रही है कि लोग दिल्ली को छोड़कर इसलिए पलायन कर रहे हैं, क्योंकि ‘आप’ सरकार ने बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं।

उन्होंने भाजपा पर कोरोना वायरस महामारी को लेकर ‘‘ओछी राजनीति’’ करने का भी आरोप लगाया। सिसोदिया की यह तीखी प्रतिक्रिया उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या अपने गृहराज्यों की बसों में सवार होने के लिए आनंद विहार पहुंची है।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे बहुत दुःख है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच भाजपा नेता ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल जी ने बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया इसलिए लोग दिल्ली से जा रहे हैं। यह गम्भीरता से एक होकर देश को बचाने का समय है, घटिया राजनीति का नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज दिल्ली की सीमा पर जो लोग हैं वो केवल दिल्ली से नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तक से आए लोग हैं। जो भी इस वक्त दिल्ली में है, उसे छत देने और खाना देने की ज़िम्मेदारी हमारी है ताकि कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ प्रधानमंत्री मोदी जी का बंद सफल हो सके।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियायोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा