लाइव न्यूज़ :

वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास जयंती समारोह में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 27, 2021 13:27 IST

प्रियंका गांधी ने कहा कि संतों ने समाज को राह दिखाई है, सुधार के मार्ग प्रशस्त किए हैं। उनके विचारों का अनुसरण आवश्यक है।

Open in App
ठळक मुद्देसंत रविदास मंदिर में संत रविदास जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना की।संत रविदास जयंती के अवसर पर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर भी वाराणसी में होंगे।लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया। 

वाराणसीः सीर गोवर्धनपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को वाराणसी पहुंचीं।

संत रविदास मंदिर में संत रविदास जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना की। दिलचस्प बात यह है कि संत रविदास जयंती के अवसर पर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर भी वाराणसी में होंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि संतों ने समाज को राह दिखाई है, सुधार के मार्ग प्रशस्त किए हैं। उनके विचारों का अनुसरण आवश्यक है।

प्रियंका गांधी सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचीं जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रियंका गांधी सीधे सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचीं जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मंदिर के महंत सन्त निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। वहीं प्रियंका गांधी से पहले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रविदास मंदिर गए और वहां उन्होंने पूजा अर्चना की ।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीर गोवर्धन, वाराणसी पहुंचकर आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया। प्रियंका के आगमन के बाद पूरा परिसर कांग्रेसियों की नारे बाजी से गूंज उठा। हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जगह जगह उनका भारी भरकम काफ‍िला गुजरा तो लोगों की भीड़ भी उनकी एक झलक देखने के लिए उमड़ पड़ी।

इससे पहले गुरुवार को प्रियंका ने नई दिल्ली में यूपी कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के सदस्यों से मुलाकात की थी। इस बैठक में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेट, धीरज गुर्जर और जुबैर अहमद, दोनों सचिव प्रियंका गांधी से जुड़े थे।

घोषणापत्र समिति राज्य का दौरा करेगी और अंतिम घोषणा पत्र तैयार करने से पहले जनता से फीडबैक लेगी जिसे सार्वजनिक घोषणा पत्र कहा जाएगा। प्रियंका गांधी ने आउटरीच समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। मंगलवार को, प्रियंका गांधी ने मथुरा में एक 'किसान पंचायत' को संबोधित किया था जहाँ उन्होंने कहा था कि पवित्र भूमि लोगों के अहंकार को तोड़ने के लिए जानी जाती है।

ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईंधन के बढ़ते दामों का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ रहे हैं जबकि केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के चलते ही ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि जारी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस के आसमान छूते दामों से जनता परेशान है और इसके चलते किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।

गांधी ने कहा, ''भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया? तो मैं बता दूं कि जिन सरकारी कंपनियों को आज बेचा जा रहा है, उन्हें कांग्रेस के शासनकाल में ही स्थापित किया गया था।'' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, एआईसीसी सदस्य महेश पाठक, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, विवेक बंसल, प्रदीप आदित्य आदि भी उनके साथ रहे।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीवाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा