लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सियासी दंगल पर कांग्रेस का प्रदर्शन, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: July 27, 2020 13:01 IST

राजस्थान में सियासी परिस्थिति के विरोध में आज देश में कई जगहों पर कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है। इसी क्रम में दिल्ली और यूपी में भी राजभवन के सामने प्रदर्शन किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी और दिल्ली समेत सभी प्रदेशों में राजभवनों के बाहर कांग्रेस का आज धरना-प्रदर्शन यूपी में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हिरासत में लिए गए, दिल्ली में भी कई नेताओं ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को गिराने के भाजपा के कथित प्रयास के खिलाफ सोमवार को  प्रदर्शन किया। हालांकि, इन लोगों को पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब इन्होंने उप राज्यपाल के कार्यालय की तरफ बढ़ने की कोशिश की। उत्तर प्रदेश में भी अजय लल्लू हिरासत में लिए गए। 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कुमार ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन राजस्थान में भाजपा के ‘लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी कदमों’ के खिलाफ था। 

यूपी में अजय लल्लू और पी एल पुनिया गिरफ्तार

वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी काग्रेस नताओं ने राजभवन पर धरना दिया। इस दौरान पुलिस से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और राज्यसभा सांसद पी एल पुनिया को राजभवन के सामने से पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

गौरतलब है कि कांग्रेस राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सोमवार को सभी प्रदेशों में राजभवनों के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रही है। उसका आरोप है कि केंद्र सरकार कांग्रेस की राज्य सरकारों को अस्थिर करने के लिए राज्यपालों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। 

हालांकि, राजस्थान के कांग्रेस विधायकों ने 'लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ' कार्यक्रम के तहत सोमवार को एक प्रार्थना सभा में भाग लिया। यह प्रार्थना सभा उस होटल में हुई, जिसमें अशोक गहलोत सरकार के समर्थक कांग्रेस, निर्दलीय एवं अन्य विधायक ठहरे हुए हैं। 

प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अविनाश पांडे एवं अजय माकन ने भी भाग लिया। दरअसल, राजस्थान कांग्रेस ने 'लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ' कार्यक्रम के तहत राजभवन के सामने प्रदर्शन के आह्वान को रविवार को वापस ले लिया था।

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा