लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी अध्यक्षता संभालने के बाद आज पहली बार करेंगे CWC बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

By स्वाति सिंह | Updated: December 22, 2017 09:13 IST

गुजरात चुनाव के नतीजे आने से पहले ही राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया।

Open in App

कांग्रेस की अध्यक्षता संभालने के बाद आज पहली बार राहुल गांधी कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। हालांकि अभी बैठक का एजेंडा साफ नहीं है। लेकिन अध्यक्षता संभालने के बाद राहुल गांधी की यह पहली बैठक होगी इसलिए इसे अहम माना जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन के भविष्य में पार्टी पर होने वाले असर समेत मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा किया जा सकता है, साथ ही 2जी घोटाले में सभी आरोपियों को बरी करने वाले अदालत के फैसले पर भी चर्चा हो सकती है। 

इससे पहले भी राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की गैर-मौजूदगी में सीडब्ल्यूसी की बैठकों की अध्यक्षता की है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वह पहली बार बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

गौरतलब है कि गांधी को 11 दिसंबर को कांग्रेस प्रमुख चुना गया और उन्होंने 16 दिसंबर गुजरात चुनाव के नतीजे आने से पहले ही पार्टी अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसगुजरात चुनाव परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप