लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता पंकज पूनिया पर ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज, हरियणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 21, 2020 14:04 IST

कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर 39 में मामला दर्ज किया गया है। पूनिया को हरियाणा की करनाल पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 295 ए, 505 और 500 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर ‘‘अभद्र एवं अशोभनीय’’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर 39 में मामला दर्ज किया गया है।करनाल पुलिस ने नोएडा पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने पूनिया को गिरफ्तार किया है

नोएडा:  ट्विटर पर ‘‘अभद्र एवं अशोभनीय’’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर 39 में मामला दर्ज किया गया है। पूनिया को हरियाणा की करनाल पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 39 में बुधवार देर रात शिकायत की कि कांग्रेस नेता पूनिया ने ट्विटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित रूप से ‘‘अभद्र एवं अशोभनीय’’ टिप्पणी की और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कथित प्रयास किया।

अपर आयुक्त ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 295 ए, 505 और 500 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हरियाणा के करनाल जिले की मधुबन पुलिस ने नोएडा पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने पूनिया को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूनिया को वारंट के माध्यम से गौतम बुद्ध नगर जिला लाने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि करनाल में पुलिस ने हरियाणा से कांग्रेस नेता पूनिया को एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ‘‘धार्मिक भावनाएं आहत करने’’ के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कथित आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर पूनिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूनिया ने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए कांग्रेस द्वारा बसें चलाने के मामले में राजनीति करने का जिक्र किया था। यह ट्वीट अब हटा दिया गया है। भाषा सं सिम्मी सिम्मी

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा