CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर बनाने के खिलाफ रही है कांग्रेस, कभी नहीं सोचा हल निकालना

By भाषा | Published: October 23, 2018 08:28 PM2018-10-23T20:28:42+5:302018-10-23T20:28:42+5:30

उच्चतम न्यायालय में लंबित एक याचिका का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस रामजन्म भूमि प्रकरण पर सुनवाई 2019 के लोकसभा चुनाव तक स्थगित रखना चाहती है।

CM Yogi Adityanath said that Congress has been against making Ram temple in Ayodhya | CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर बनाने के खिलाफ रही है कांग्रेस, कभी नहीं सोचा हल निकालना

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर बनाने के खिलाफ रही है कांग्रेस, कभी नहीं सोचा हल निकालना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अयोध्या में राममंदिर बनाने के खिलाफ रही है तथा वह रामजन्म भूमि मामले का हल भी नहीं निकालना चाह रही है। योगी मंगलवार (23 अक्टूबर) राजनांदगांव जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री रमन सिंह के नामांकन दाखिल करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदिर जाने पर भी कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि को लेकर देश की जनता की अपनी भावनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा यह कहा है कि इस मामले में देश की जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। अयोध्या का मामला आज का नहीं है। इसके लिए वृहद हिंदू समाज पिछले लगभग 450 वर्षों से लड़ रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जिस स्थान पर रामलला मौजूद हैं वह भगवान राम का जन्मस्थान है। इस पर किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए।’’ 

उच्चतम न्यायालय में लंबित एक याचिका का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस रामजन्म भूमि प्रकरण पर सुनवाई 2019 के लोकसभा चुनाव तक स्थगित रखना चाहती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के सामाजिक तानेबाने को नष्ट कर दिया है तथा लोगों को जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्रीयता के नाम पर बांटा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में लगी हुई है।

आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मंदिर जा रहे हैं। इससे राहुल गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की उस बात को गलत साबित कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ हैं। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत के विकास को पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत, श्रेष्ठ भारत, उभरता भारत और समृद्ध भारत की परिकल्पना को पसंद नहीं करते हैं। ये वही लोग हैं जो कश्मीर की स्वतंत्रता की बात करते हैं।
 

Web Title: CM Yogi Adityanath said that Congress has been against making Ram temple in Ayodhya

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे