लाइव न्यूज़ :

बसपा की विधायक राम बाई को भाजपा का नेता चार्टर विमान में ले गया था दिल्ली: दिग्विजय सिंह

By भाषा | Updated: March 4, 2020 07:05 IST

भाजपा ने दिग्विजय के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह इसलिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं क्योंकि वह मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट से दोबारा सांसद बनना चाहते हैं। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि बसपा की विधायक राम बाई को भाजपा का एक नेता सोमवार को चार्टर विमान में दिल्ली ले गया था। भाजपा ने दिग्विजय के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह इसलिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं क्योंकि वह मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट से दोबारा सांसद बनना चाहते हैं।

भाजपा नेताओं पर कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि बसपा की विधायक राम बाई को भाजपा का एक नेता सोमवार को चार्टर विमान में दिल्ली ले गया था।

वहीं, भाजपा ने दिग्विजय के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह इसलिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं क्योंकि वह मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट से दोबारा सांसद बनना चाहते हैं। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना है।

मालूम हो कि अल्पमत वाली कमलनाथ सरकार को दो बसपा विधायकों सहित समाजवादी पार्टी के एक विधायक एवं चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन है।

दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस, बसपा एवं सपा विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर विमान में भोपाल से दिल्ली नहीं ले गये ? (भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) शिवराज (सिंह चौहान) जी कुछ कहना चाहेंगे?’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘लेकिन हमें श्रीमती राम बाई पर पूरा भरोसा है। वे कमलनाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी।’’ दिग्विजय के ताजा ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने ‘भाषा’ से कहा कि जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय को गंभीरता से नहीं लेती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आश्चर्य की बात है कि अपनी बेटी के इलाज के लिए दिल्ली गई एक महिला विधायक (रामबाई) पर कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया है। क्या दिल्ली जाने वाले हर विधायक को दिग्विजय की अनुमति लेनी चाहिए?’’ शर्मा ने कहा, ‘‘दरअसल दिग्विजय सिंह राज्यसभा के लिए एक और कार्यकाल चाहते हैं, जिसकी संभावना नहीं दिख रही है। वह सिर्फ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दबाव बना रहे हैं और उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं, ताकि एक बार फिर राज्यसभा जा सकें।’’

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा