लाइव न्यूज़ :

'बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा, CM नीतीश दिख रहे हैं बेबस'

By भाषा | Updated: March 28, 2018 04:01 IST

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता एचके वर्मा ने बताया कि बिहार के औरंगाबाद जिलान्तर्गत दंगा प्रभावित अति संवेदनशील इलाके में समुचित जान-माल की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के सम्बन्ध में माननीय राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।

Open in App

पटना, 28 मार्च: बिहार प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के हावी होने कारण बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेबस दिख रहे हैं। औरंगाबाद में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक से प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

पार्टी के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के हावी होने कारण बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द बिगडा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेबस दिख रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एचके वर्मा ने बताया कि बिहार के औरंगाबाद जिलान्तर्गत दंगा प्रभावित अति संवेदनशील इलाके में समुचित जान-माल की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के सम्बन्ध में माननीय राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस पूरी घटना की न्यायिक जांच और साथ ही जिन लोगों के दुकान जली हैं या जिनके मकानों या सम्पत्ति की क्षति हुई है उन्हें सरकार पर्याप्त मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिले इस प्रतिनिधिमंडल में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता मदन मोहन झा सहित पार्टी के अन्य विधायक और नेता शामिल थे।

टॅग्स :कांग्रेसनितीश कुमारबिहारआरएसएसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा