लाइव न्यूज़ :

Bihar Polls: जेपी नड्डा ने कहा- नारे लगाना बहुत आसान, लेकिन गरीब की सेवा 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 15, 2020 17:10 IST

जेपी नड्डा ने कहा, जाति, मजहब और वोटबैंक की राजनीति देश की संस्कृति बनी हुई थी। मोदी जी के आने के बाद देश ने एक नया सपना देखा और भारत को महान बनाते हुए दुनिया में आगे खड़ा करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा ने रोहतास जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति में भाषण देना बहुत आसान होता है।

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और धुआंधार प्रचार हो रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहतास जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने कहा है, 'जब मैं बिहार आता हूं, तो मुझे लगता है जैसे मैं अपने घर आया हूं। मैंने राजेन्द्र प्रसाद जी की अंत्येष्टि भी देखी है और जयप्रकाश नारायण जी के आंदोलन का साक्षी भी रहा हूं। मैं जब भी बिहार आता हूं तो प्रेरणा से ओत-प्रोत हो जाता हूं।'

उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा, 'राजनीति में भाषण देना बहुत आसान होता है, नारे लगाने बहुत आसान होते हैं, लेकिन गरीब जनता की सेवा करना यह वही कर सकता है जिसका 56 इंच का सीना होता है।' नड्डा ने कहा कि चुनाव में बड़े-बड़े वादे करके लोगों को लुभाया जाता है, कई बार तो जनता पशोपेश में पड़ जाती है कि वोट किसे दें। कभी भी वोट इस आधार पर मत दीजिए कि वो प्रत्याशी और उसकी पार्टी आगे चलकर क्या करेगी। वोट इस आधार पर देना चाहिए कि प्रत्याशी ने और उसकी पार्टी ने अब तक क्या किया है।

जेपी नड्डा ने कहा, जाति, मजहब और वोटबैंक की राजनीति देश की संस्कृति बनी हुई थी। मोदी जी के आने के बाद देश ने एक नया सपना देखा और भारत को महान बनाते हुए दुनिया में आगे खड़ा करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिहार के लिए 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये की घोषणा 2015 में की थी। 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये तो खर्च किए ही गए हैं, साथ ही मोदी जी ने 40 हजार करोड़ रुपये और भी बिहार के विकास के लिए दिए हैं।'

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में लोग डरे हुए थे, लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी थी। मोदी जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मार्च से लेकर छठ व दीवाली तक 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल मुफ्त देने की व्यवस्था की। सही मायने में किसानों को आजादी नरेन्द्र मोदी जी ने दी है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराया गया।     फसल की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी किसान को देने का फैसला मोदी सरकार ने ही किया।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा