बाहुबली विधायक अनंत सिंह का कांग्रेस से टिकट फाइनल, इस संसदीय क्षेत्र से लडेंगे चुनाव

By एस पी सिन्हा | Published: January 16, 2019 05:02 PM2019-01-16T17:02:29+5:302019-01-16T17:02:29+5:30

अनंत सिंह की छवि इलाके में बाहुबली की रही है और वह अभी निर्दलीय विधायक हैं। मुंगेर सीट से अनंत की दावेदारी को लेकर कांग्रेस का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

Bihar MLA anant singh Assures ticket congress munger seat | बाहुबली विधायक अनंत सिंह का कांग्रेस से टिकट फाइनल, इस संसदीय क्षेत्र से लडेंगे चुनाव

बाहुबली विधायक अनंत सिंह का कांग्रेस से टिकट फाइनल, इस संसदीय क्षेत्र से लडेंगे चुनाव

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के लिए काग्रेस से उनका टिकट फाइनल हो चुका है और वो इसी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मुंगेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडेंगे। अनंत सिंह ने टिकट के दावे के साथ ही अपने शक्ति प्रदर्शन की भी तारीख तय कर दी और कहा कि मैं 18 जनवरी को एक बडा रोड शो करने जा रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि ये रोड शो अथमलगोला से शुरू होगा। इस सवाल पर कि मुंगेर में उनके मुकाबले नीतीश सरकार के मंत्री ललन सिंह होंगे। अनंत सिंह ने कहा कि मुंगेर की जनता अब ललन सिंह को भूल चुकी है और अब अनंत सिंह मुंगेर की जनता के लिए खुद खडा रहेगा। इससे पहले भी अनंत लगातार इस सीट से अपनी दावेदारी ठोकते रहे थे, लेकिन उन्होंने पत्ते नहीं खोले थे कि उनको किस पार्टी से टिकट मिलेगा। अनंत के इस दावे से कि वो कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर का चुनाव लड रहे हैं सियासी गलियारे में एक बार फिर से गर्माहट ला दी है। 

अनंत सिंह की छवि इलाके में बाहुबली की रही है और वह अभी निर्दलीय विधायक हैं। मुंगेर सीट से अनंत की दावेदारी को लेकर कांग्रेस का कोई पक्ष सामने नहीं आया है। लेकिन अनंत सिंह के दिल्ली दौरे और सांसद अखिलेश सिंह से मुलाकात के बाद से ही ये तय माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें मुंगेर सीट से टिकट दे सकती है।

फिलहाल मुंगेर की सीट लोजपा के खाते में है और वीणा देवी यहां की सांसद हैं। आज सुबह से ही पटना स्थित उनके आवास के बाहर मुंगेर से आए लोगों की काफी भीड देखी गई। लोग उन्हें अपना नेता बता रहे थे। अनंत सिंह ने अपने पैतृक गांव नदावां जाकर रोड शो में सफलता के लिए मंदिर में जाकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर आशीर्वाद लिया था। उसके बाद उन्होंने कहा कि अपने विपक्षी का मैं जमानत जब्त करवाऊंगा।

Web Title: Bihar MLA anant singh Assures ticket congress munger seat

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Biharबिहार