लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह थामेंगी लालटेन, स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी भी RJD में होंगी शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2020 20:54 IST

बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेयसी सिंह व उनकी मां पुतुल देवी को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस्वी यादव राजद की सदस्यता दिलवाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के सहयोगी रहे स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी और उनकी बेटी श्रेयसी सिंह 3 सितंबर को राजद में शामिल हो जाएंगी.श्रेयसी सिंह एक भारतीय खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था. कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की.

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद पुतुल सिंह की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं. समता पार्टी के दौर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रहे स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी और उनकी बेटी श्रेयसी सिंह 3 सितंबर को राजद में शामिल हो जाएंगी.

माना जा रहा है कि वह बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेयसी सिंह व उनकी मां पुतुल देवी को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस्वी यादव राजद की सदस्यता दिलवाएंगे.

उल्लेखनीय है कि श्रेयसी सिंह एक भारतीय खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. इन्होंने साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था. कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की.

श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था. श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्‍नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं. पुतुल देवी ने 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया था.

हालांकि इस फैसले के बाद पुतुल देवी को भाजपा से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था, लेकिन उनकी बेटी निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने चुनावी प्रबंधन का पूरा जिम्मा उठाया था. अब बिहार विधानसभा चुनाव के समय पुतुल देवी के राजद में शामिल होने जा रही हैं, तो पुतुल देवी ने अपनी बेटी श्रेयसी सिंह को भी राजनीति में शामिल करने के संकेत दिए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाजेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा