लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गए अशोक गहलोत के पत्र से स्पष्ट हो गया कि सरकार अल्पमत में है: सतीश पूनियां

By भाषा | Updated: July 23, 2020 04:27 IST

सतीश पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार अल्पमत में है और अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का प्रयास हो रहा है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा उनकी पार्टी के जिम्मेदार लोग बिना वजह भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं।भाजपा नेता के अनुसार,' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार-बार राजनीतिक नैतिकता और लोकतंत्र की दुहाई देते हैं।

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र से यह स्पष्ट हो गय है कि उनकी सरकार अल्पमत में है। पूनियां ने प्रदेश की जनता के नाम जारी तीन पन्ने के एक पत्र में यह बात कही है।

इसमें उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा आज प्रधानमंत्री को लिखे पत्र से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार अल्पमत में है और अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रही है।’’ उल्लेखनीय है कि गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का प्रयास हो रहा है और इस षड्यंत्र में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी शामिल हैं।

इसके बाद शाम को पूनियां की ओर से एक पत्र जारी किया गया। इसमें राज्य में लगभग एक पखवाड़े से जारी राजनीतिक खींचतान का जिक्र करते हुए कहा गया है, ‘‘आप सब जानते हैं कि किसी तरह से इस अराजकता की दोषी कांग्रेस पार्टी खुद है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा उनकी पार्टी के जिम्मेदार लोग बिना वजह भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं।’’

पूनियां के अनुसार, ‘‘खुद की लड़ाई में सत्ता खोने के भय ने मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को विचलित कर दिया है।’’ भाजपा नेता के अनुसार,' मुख्यमंत्री गहलोत बार-बार राजनीतिक नैतिकता और लोकतंत्र की दुहाई देते हैं।

भारतीय जनता पार्टी पर प्रायोजित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त का ना केवल आरोप लगाते हैं अपितु भाजपा के नेता नेताओं को षडयंत्रपूर्वक बदनाम करने की साजिश भी रचते हैं जो पिछले दिनों की घटनाओं से साबित हो गया है।' 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा