लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी मामला: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस को आपातकाल वाली मानसिकता त्यागनी चाहिए

By भाषा | Updated: May 20, 2020 01:13 IST

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कोविड-19 स्थिति चिंताजनक है तथा मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पत्रकारों को चुप कराने के बजाय अपनी ऊर्जा लोगों के उपचार में लगाएगी। भारत के लोग कांग्रेस के दुस्साहस को देख रहे हैं और उसके घमंड के लिए उसे दंडित करते रहेंगे।’’

Open in App

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी द्वारा दायर किए गये मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश और टिप्पणी से यह ‘‘मजबूत संदेश’’ गया है कि विपक्षी दल को ‘‘आपातकाल वाली मानसिकता’’ त्यागनी चाहिए और लोकतांत्रिक आदर्शों का सम्मान करना चाहिए।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कोविड-19 स्थिति चिंताजनक है तथा मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पत्रकारों को चुप कराने के बजाय अपनी ऊर्जा लोगों के उपचार में लगाएगी। भारत के लोग कांग्रेस के दुस्साहस को देख रहे हैं और उसके घमंड के लिए उसे दंडित करते रहेंगे।’’

भाजपा प्रमुख की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आयी है जबकि उच्चतम न्यायालय ने पालघर में भीड़ द्वारा पीट पीटकर हत्या किए जाने के मामले में न्यूज शो दिखाने को लेकर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ प्रारंभिक प्राथमिकी खारिज करने से इंकार कर दिया। किंतु उनके खिलाफ इस मामले कई अन्य प्राथमिकियों और शिकायतों को यह कह कर दरकिनार कर दिया कि यह स्वंतंत्रा एवं अभिव्यक्ति के अधिकार को बाधित करने के समान है।

नड्डा ने कहा, ‘‘आज माननीय उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण व्यवस्था दी। अदालत की टिप्पणी से आपातकाल लागू करने वाली, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बोलने वाली, मीडिया की आजादी को कुचलने वाली कांग्रेस पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए तथा अपने कामकाज का तौर तरीका बदलना चाहिए।’’

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील