लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में संशोधित लॉकडाउन नियम लागू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की लोगों से घरों में रहने की अपील

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:40 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू करने के बाद लोगों को घर में रहने की अपील की है। गहलोत ने इस बारे में ट्वीट किया, “राजस्थान में आज से संशोधित बंद शुरू हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन का संशोधित प्रारूप सोमवार से लागू हो गया है।औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी गयी है।

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन का संशोधित प्रारूप सोमवार से लागू हो गया जिसमें कुछ औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी गयी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में ही रहें और बाहर जाने से बचें। गहलोत ने इस बारे में ट्वीट किया, “राजस्थान में आज से संशोधित बंद शुरू हो रहा है।

मेरी सभी से अपील है कि कृपया अपने घरों में ही रहें और बाहर जाने से बचें। नागरिकों के लिए बंद के नियम पहले की ही तरह लागू हैं। आर्थिक गतिविधियों को सीमित एवं चरणबद्ध तरीके से शुरू करने के लिए प्रतिबंधों में कुछ ढील देने का फैसला किया गया है।'’ राज्य सरकार के अनुसार संशोधित लॉकडाउन में नगरपालिका के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग शुरू हो सकेंगें।

शहरी क्षेत्रों में उन्हीं उद्योगों को सीमित छूट दी गई है जिनमें श्रमिकों को फैक्ट्री में रखने की उचित व्यवस्था उपलब्ध हो। गहलोत ने कहा, ‘'कोरोना अब भी एक खतरा है और जंग जारी है। जो भी बाहर आएगा उसके लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। सामाजिक दूरी बनाए रखें।'’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने 22 मार्च को लॉकडाउन लागू किया था। पहली बार इसमें कुछ ढील दी जा रही है। 

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा