लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में 60 लाख फर्जी वोटर! चुनाव से पहले YCRCP ने TDP पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2019 13:56 IST

आंध्र प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता और YSRCP अध्यक्ष श्री जगन मोहन रेड्डी ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात के दौरान उन्हें राज्य की मतदाता सूची में खामियों की जानकारी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देजगन मोहन रेड्डी ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात के दौरान उन्हें राज्य की मतदाता सूची में खामियों की जानकारी दी थी।YSRCP ने आंध्र प्रदेश की मतदाता सूची में 52.7 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की थी।

आंध्र प्रदेश की टीडीपी सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। वाईसीआर कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने प्रदेश में 60 लाख फर्जी मतदाताओं को शामिल किया है। पिछले दिनों आंध्र प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता और YSRCP अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात के दौरान उन्हें राज्य की मतदाता सूची में खामियों की जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध भी किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2018 में YSRCP ने आंध्र प्रदेश की मतदाता सूची में 52.7 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की थी, जिस संबंध में कई बार चुनाव आयोग को भी जानकारी दी गई। हाल में जारी आंध्र प्रदेश की नवीनतम सूची में ऐसे डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या बढ़कर 59.2 लाख हो गई है। अगर YSRCP का दावा सही पाया जाता है तो आंध्र प्रदेश में चुनावों पर इसके भयावह असर पड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

20 फरवरी 2019 को पूर्व उप-चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी के नेतृत्व में चुनाव आयोग की 10 सदस्यीय टीम राज्य में मतदाता सूची का ऑडिट करने और सूची में मौजूद विसंगतियों की जाँच के लिए आंध्र प्रदेश पहुँची। इस टीम ने पहले ही विजयवाड़ा, राजमुंदरी, तिरुपति और विशाखापट्टनम जिलों की मतदाता सूची में मौजूद विसंगतियों की पहचान कर इसके विरुद्ध नोटिस जारी करना भी शुरू कर दिया है।

इससे पहले YSRCP लीगल सेल के अध्यक्ष सुधाकर रेड्डी की याचिका पर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी बड़े पैमाने पर मौजूद इन विसंगतियों पर संज्ञान लिया और चुनाव आयोग को इस मामले पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि याचिकाकर्ता के मतदाता सूची के संबंधित सभी संदेहों का दूर किया जाए।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा का असर, झमाझम बारिश, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, भूस्खलन की कोई संभावना नहीं

भारतAndhra Pradesh: कुरनूल में 2 कारों की जोरदार टक्कर, दो बच्चों समेत 5 की दर्दनाक मौत

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: यूएस वीजा न मिलने पर डॉक्टर ने की खुदखुशी, महिला का सुसाइड नोट बरामद

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए, वीडियो

भारतAndhra Pradesh: सुरक्षाबलों ने 7 माओवादियों को किया ढेर, मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा