लाइव न्यूज़ :

Nepal Gen Z Protest: सुगलता नेपाल, पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, युवाओं के विद्रोह से हालात बदतर

By अंजली चौहान | Updated: September 9, 2025 15:25 IST

Open in App
1 / 8
Nepal Gen Z Protest: नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद करने के फैसले ने देश में हिसंक प्रदर्शन को जन्म दे दिया है। हजारों की संख्या में युवाओं ने नेपाल सरकार का विरोध करते हुए सड़कों पर हिसंक प्रदर्शन कर रहे हैं। नतीजतन नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफ़ा कल 'भ्रष्टाचार' और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 19 लोगों की मौत और सुरक्षाकर्मियों सहित 100 से ज़्यादा लोगों के घायल होने के बाद आया है।
2 / 8
नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने कल कैबिनेट बैठक के दौरान अपना इस्तीफ़ा दे दिया। कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने युवा प्रदर्शनकारियों की मौत पर खेद व्यक्त किया और कहा कि बिना जवाबदेही के वह अब पद पर नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, 'जिस पीढ़ी के साथ हमें सहयोग करना चाहिए था, उसके साथ युद्ध जैसा व्यवहार किया जा रहा है, इसका जवाब मांगे बिना सत्ता में बने रहना मेरे लिए असहनीय था। मैं अपने पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ।'
3 / 8
अधिकारियों ने अशांति को नियंत्रित करने के लिए काठमांडू और पोखरा में कर्फ्यू लगा दिया है और सेना तैनात कर दी गई है।
4 / 8
अधिकारियों ने कथित तौर पर काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर ज़िलों में कर्फ्यू लगा दिया है। सोमवार को जारी पिछले कर्फ्यू आदेश की जगह, जो मंगलवार सुबह 5 बजे समाप्त हो गया था, सुबह 8:30 बजे से नया कर्फ्यू लागू हो गया।
5 / 8
काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने रिंग रोड क्षेत्र में सुबह 8:30 बजे से अगली सूचना तक कर्फ्यू घोषित कर दिया है। यह कर्फ्यू बालकुमारी ब्रिज, कोटेश्वर, सिनामंगल, गौशाला, चाबाहिल, नारायण गोपाल चौक, गोंगाबू, बालाजू, स्वयंभू, कलंकी, बल्खू और बागमती ब्रिज जैसे प्रमुख स्थानों पर लागू है।
6 / 8
देश में सोशल मीडिया एप्स को बंद करने और व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को हिंसक हो गया।
7 / 8
मंगलवार को काठमांडू में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी रहने के दौरान जेनरेशन जेड के प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ पार्टी कार्यालयों, बालकोट स्थित प्रधानमंत्री ओली के घर और जनकपुर स्थित इमारतों में आग लगा दी।
8 / 8
रिपोर्ट के अनुसार, अभूतपूर्व, गंभीर परिस्थितियों और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।
टॅग्स :नेपालNepal Policeसोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!