लाइव न्यूज़ :

घृणा फैला रहे समूहों से जुड़े करीब 200 अकाउंट्स को फेसबुक ने किया डिलीट

By भाषा | Updated: June 6, 2020 14:03 IST

Open in App
1 / 7
फेसबुक ने श्वतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले समूहों से जुड़े सोशल मीडिया के करीब 200 अकाउंट को हटा दिया है। (फोटो सोर्स- एएफपी)
2 / 7
कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि ये समूह पुलिस द्वारा काले लोगों की हत्या को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में सदस्यों को शामिल होने को प्रोत्साहित करते हैं और कुछ मामलों में हथियारों के साथ भी।
3 / 7
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद ये अकाउंट ‘प्राउड ब्वॉयज’ और ‘अमेरिकन गार्ड’ नाम के दो घृणा समूहों से जुड़े हुए थे जो इन सोशल मीडिया मंचों पर पहले से प्रतिबंधित हैं।
4 / 7
अधिकारी इन अकाउंट को हटाने की तैयारी के लिए पहले से उनपर नजर रख रहे थे जब उन्होंने ऐसे पोस्ट देखे जो मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से भड़के प्रदर्शनों का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे थे।
5 / 7
फेसबुक के आतंकवाद रोधी एवं खतरनाक संगठन नीति के निदेशक ब्रायन फिशमैन ने कहा, “हमने देखा कि ये समूह प्रदर्शनों में जाने के लिए समर्थकों एवं सदस्यों को जुटाने की योजना बना रहे थे और कुछ मामलों में हथियारों के साथ जाने की तैयारी कर रहे थे।”
6 / 7
कंपनी ने अकाउंट उपयोगकर्ताओं के ब्यौरे नहीं दिए जैसे कि उनकी प्रदर्शनों को लेकर क्या योजना थी और वे अमेरिका में कहां रहते हैं। इसने कहा कि “तकरीबन” 190 अकाउंट हटाए गए हैं।
7 / 7
कंपनी ने अकाउंट उपयोगकर्ताओं के ब्यौरे नहीं दिए जैसे कि उनकी प्रदर्शनों को लेकर क्या योजना थी और वे अमेरिका में कहां रहते हैं। इसने कहा कि “तकरीबन” 190 अकाउंट हटाए गए हैं।
टॅग्स :फेसबुकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा