लाइव न्यूज़ :

क्रोएशिया में भूकंप, 6.4 तीव्रता, 12 साल की लड़की समेत 7 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2020 12:30 IST

Open in App
1 / 8
क्रोएशिया में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। राजधानी के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कई मकानों को नुकसान हुआ है और मलबे में दबने से एक लड़की समेत 7 लोगों की मौत हो गई।
2 / 8
यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। 20 से ज्यादा जख्मी हुए हैं।
3 / 8
भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गयी। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
4 / 8
क्रोएशिया के सरकारी प्रसारक ‘एचआरटी’ ने बताया कि राजधानी से दक्षिण-पूर्व में स्थित पेट्रिंजा शहर में मलबे में दबने से एक लड़की की मौत हो गयी। लड़की की उम्र या उसके बारे में ज्यादा विवरण उपलब्ध नहीं है। भूकंप के बाद क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक और सरकार के कुछ मंत्री हालात का जायजा लेने पेट्रिंजा शहर पहुंचे।
5 / 8
क्षेत्रीय ‘एन1 टीवी’ ने बताया कि भूकंप में सबसे ज्यादा प्रभावित पेट्रिंजा शहर में एक इमारत, कार पर गिर गयी। दमकलकर्मियों ने मलबा हटाने के बाद कार में फंसे एक व्यक्ति और उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया।
6 / 8
भूकंप के बाद राजधानी जगरेब में लोग मकानों के निकल कर सड़कों और पार्क की ओर भागे। कोरोना वायरस के कारण लगायी गयी पाबंदी के बावजूद कई लोग जगरेब से दूसरी जगहों पर चले गए।
7 / 8
क्रोएशिया के मीडिया ने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है कि कितने लोग घायल हुए हैं।
8 / 8
पड़ोसी देशों सर्बिया, बोस्निया और स्लोवेनिया में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। स्लोवेनिया में अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के बाद क्रस्को परमाणु बिजली संयंत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। सीमा के पास स्थित इस संयंत्र का नियंत्रण स्लोवेनिया और क्रोएशिया के पास है। (फाइल फोटो)
टॅग्स :भूकंपसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या आपने कभी कुत्ते को कंबल के नीचे, सोफे के पीछे या घर के पिछले हिस्से में खोदे गए गड्ढे में पसंदीदा खाना छुपाते हुए देखा है?, आखिर क्या है वजह

भारतEarthquake in Kolkata: कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में आया भूकंप, बांग्लादेश में रहा केंद्र

विश्वसीमापार आतंकवाद से पीड़ित भारत, संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा-तस्करी और अवैध हथियार से निशाना

विश्वजापान ने 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, मौसम एजेंसी ने जारी की एडवाइजरी

विश्वAfghanistan Earthquake today: 20 लोगों की मौत, 320 घायल, अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका