लाइव न्यूज़ :

200 साल पुरानी परिधान कंपनी ब्रूक्स ब्रदर्स दिवालिया, US के सभी राष्ट्रपति की पहली पसंद, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 9, 2020 21:45 IST

Open in App
1 / 8
परिधान के मामले में अमेरिका के लगभग सभी राष्ट्रपति की पहली पसंद रही करीब 200 साल पुरानी परिधान कंपनी ब्रूक्स ब्रदर्स ने बुधवार को दिवालिया संरक्षण का आवेदन दायर कर दिया।
2 / 8
कोरोना वायरस महामारी का शिकार होने वाली कंपनियों में इस तरह एक और बड़ा नाम जुड़ गया। ब्रूक्स ब्रदर्स की स्थापना न्यूयॉर्क में 1818 में हुई थी। कंपनी ने दो विश्वयुद्ध, महान आर्थिक मंदी और राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा पहनावे के मानक को ढीला किये जाने जैसी चुनौतियों को सफलता पूर्वक झेला है।
3 / 8
कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के समक्ष वह टिकी नहीं रह सकी। कंपनी ने दिवालियापन संरक्षण के अध्याय 11 के तहत आवेदन दायर किया है। कंपनी अपने 200 स्टोर में से 25 प्रतिशत से अधिक को हमेशा के लिये बंद करने वाली है।
4 / 8
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण खुदरा क्षेत्र गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इससे पहले प्रतिस्पर्धी कंपनी बार्नीज न्यूयॉर्क भी दिवालियापन संरक्षण का आवेदन दायर कर चुकी है। जे क्रू, नीमैन मार्कस, जे सी पेनी समेत अमेरिका की कई राष्ट्रीय खुदरा कंपनियां भी महामारी की चपेट में दिवालिया हो चुकी हैं।
5 / 8
महामारी के कारण लोगों का खर्च कम हो गया है। लोग ऑनलाइन खरीदारी को तरजीह देने लगे हैं, जिसके कारण वालमार्ट, टारगेट और अमेजन जैसी ऑनलाइन खुदरा कंपनियों को तो फायदा हुआ है लेकिन ऑफलाइन स्टोर चलाने वाली कंपनियां बर्बाद हो गयी।
6 / 8
अमेरिका के कुछ हिस्सों में स्टोर खुलने लगे हैं, लेकिन लाखों लोग अभी भी घरों में बंद हैं। अमेरिका के कुछ हिस्सों में संक्रमण की लहर तेज हो गयी है, जिसके कारण एपल जैसी कंपनियां उन इलाकों में अपने स्टोर फिर से बंद करने लग गयी हैं। कंपनी का एक पुराना व समृद्ध इतिहास है।
7 / 8
अमेरिका के कम से कम 40 राष्ट्रपतियों ने इसके कपड़े पहने हैं। अब्राहम लिंकन की 1865 में जब हत्या हुई थी, उस समय उन्होंने ब्रूक्स ब्रदर्स का ही कोट पहना हुआ था। ब्रूक्स ब्रदर्स के दो बटन वाले सूट राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के पसंदीदा थे।
8 / 8
इसका सांस्कृतिक प्रभाव भी व्यापक रहा है। क्लार्क गेबल ब्रूक्स ब्रदर्स के कपड़े पहनते रहे। जेनिफर एनिस्टन जब जीक्यू पत्रिका के मुख पृष्ठ पर आयी थीं, तब उन्होंने सिर्फ लाल, सफेद और नीले रंग की ब्रूक्स ब्रदर्स की टाई पहनी हुई थीं। 
टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पबराक ओबामाविलियम क्लिंटनइकॉनोमीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा