लाइव न्यूज़ :

South Korea: दक्षिण कोरिया में हैलोवीन पार्टी में मची भगदड़ से 151 लोगों की मौत

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: October 30, 2022 15:53 IST

Open in App
1 / 6
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के एक प्रमुख बाजार में शनिवार रात मची भगदड़ में कम से कम 151 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग हैलोवीन उत्सव के लिए जुटे थे। (फोटो: Twitter)
2 / 6
सोशल मीडिया के जरिए सामने आए कई वीडियो में हादसे का खौफनाक मंजर सड़क नजर आ रहा है। कई वीडियो ऐसे भी सामने आए हैं जिसमें पुलिकर्मी, बचावदल और दमकलकर्मी लोगों को सड़क पर ही होश में लाने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें हादसे के बीच कार्डियक अरेस्ट आ गया था। (फोटो: Twitter)
3 / 6
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लगभग 1 लाख लोगों की भीड़ शनिवार रात सियोल के इताएवो में जमा थी। इस जगह पर सैकड़ों दुकानें और पार्टी करने की जगहें हैं। (फोटो: Twitter)
4 / 6
अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सियोल के प्रमुख पार्टी स्पॉट हैमिल्टन होटल की ओर जा रहे लोगों की भीड़ एक संकरी गली में घुस गई और इसी दौरान भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई और भीड़ में कुचलकर लोग हताहत हो गए। (फोटो: Twitter)
5 / 6
इन सबके बीच हादसे के लगभग 2 घंटे बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई और अधिकारियों को आपदा चिकित्सा सहायता टीम को जल्द भेजने के निर्देश दिए। (फोटो: Twitter)
6 / 6
घटना कैसे हुई, ये अभी भी जांच के दायरे में है। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में पहले कहा गया था कि भगदड़ उस समय मची जब एक अज्ञात हस्ती के वहां पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। (फोटो: Twitter)
टॅग्स :दक्षिण कोरियाहैलोवीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वTrump-Xi Jinping Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप से 6 साल बाद शी जिनपिंग की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति ने कहा- 'हम दोनों को दोस्ती के रास्ते पर चलना चाहिए'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!