Pics: मच्छरों से जुड़ी इन 7 बातों को जानकार रह जाएंगें दंग

By ललित कुमार | Published: September 1, 2018 12:38 PM2018-09-01T12:38:52+5:302018-09-01T12:38:52+5:30

Next

बारिश का मौसम आने के बाद मच्छरों का पनपना भी शुरू हो जाता है, इसी मौसम में चिकनगुनिया, मलेरिया और डेंगू जैसी खतरनाक बिमारियों का लोग शिकार होने लगते हैं, लेकिन आज हम आपको मच्छरों से जुडी कई ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, आपकी यह बात सुनकर हैरानी होगी, कि जो मच्छर आपका खून चूसता है वो नर नहीं बल्कि मादा होती है।

अगर मच्छरों की सूंघने की शक्ति की बात करें तो इंसान की साँस को मच्छर 75 फीट की दूरी से भी सूंघ सकते हैं।

नर मच्छर के मुकाबले मादा मच्छर की लाइफ ज्यादा होती है, जी हाँ मादा मच्छर की लाइफ लगभग दो महीने और नर मच्छर केवल 15 दिन तक जिन्दा रहते हैं।

बता दें मच्छर अपने एक बार के डंक से 0.001 से 0.1 मिलीलीटर तक खून चूस सकते हैं।

मच्छर अपनी जिंदगी में कभी भी 40 फीट से ज्यादा ऊपर नहीं उड़ पाते हैं, इनकी स्पीड 2 फीट प्रति सेकंड की होती है।

इस बात को सुनकर तो हैरान ही रह जाएंगे कि धरती पर मच्छरों की 3500 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद है।