Photos: सानिया मिर्जा ने बेबी बम्प में इस मैगजीन कवर के कराया फोटोशूट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 11, 2018 05:07 PM2018-07-11T17:07:13+5:302018-07-11T17:07:13+5:30

Next

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक फैशन मैगजीन के कवरपेज पर बेबी बंप से साथ नजर आई है।

सानिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बता दें कि सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी और इस साल अप्रैल के महीने में दोनों ने नए मेहमान के आने के बारे में सोशल मीडिया के जरिए बताया था।

हाल ही में सानिया ने फैशन मैगजीन जेएफडब्ल्यू के लिए अपना बेबी बंप फोटोशूट कराया था।

मैगजीन के कवर पेज पर सानिया के हवाले से लिखा गया है, 'गर्भावस्ता कोई बाधा नहीं है। यह ताकत और प्रेरणा देता है।'

इस फोटोशूट में सानिया बेहद ही खूबसूरत लग रही है और ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं

जिसे उनकी बहन अनम मिर्जा ने डिजाइन किया है। सानिया ने अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा 'आई फील ब्लू।'

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सानिया को बेबी बंप के साथ नजर आ रही हों।

सानिया इससे पहले कई बार अपने बेबी बंप के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं।