टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' को मिला दर्शको का प्यार, 'इमली' को हुआ भारी नुकसान

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 18, 2022 09:58 AM2022-02-18T09:58:10+5:302022-02-18T10:00:57+5:30

Next

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। टीआरपी रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अनुपमा' ने अपना नंबर वन पोजीशन बरकरार रखा है। शो में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, अनेरी वजानी और अन्य शामिल हैं। अनुज और अनुपमा के लव एंगल को दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं।

दूसरा स्थान पे लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है। आरोही और अभिमन्यु चाहकर भी एक नहीं हो पा रहे हैं और अनीशा के आने के बाद से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। शो में हर्षद चोपड़ा, प्रणली राठौड़ और करिश्मा सावंत हैं।

इस हफ्ते 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल भी दूसरे नम्बर पर है। इस सीरियल पर भी दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा हैं।

एकता कपूर का सीरियल 'ये है चाहतें' ने लम्बी छलांग मारी है। स्टार प्लस का यह शो इस हफ्ते तीसरी पोजीशन पर हैं।

स्टार प्लस का शो 'इमली' इस बार चौथे स्थान पर है। हमेशा टॉप 3 में शामिल रहने वाले इस सीरियल की रेटिंग अब घटती ही जा रही है। शो में सुंबुल तौकीर खान, फहमान खान, गशमीर महाजानी और मयूरी देशमुख हैं।

एकता कपूर का पॉपुलर शो 'कुमकुम भाग्य' पिछले हफ्ते से पांचवें स्थान पर चल रहा है। मेल लीड शब्बीर अहलूवालिया शो से बाहर हो गए हैं और वह जल्द ही एक और शो में नजर आ सकते हैं।