लाइव न्यूज़ :

रंग में भीगते हुए भी खींच पाएंगे फोटो और बना पाएंगे वीडियो, ये स्मार्टफोन पानी में भीगने से भी नहीं होते खराब

By रजनीश | Updated: March 8, 2020 16:08 IST

Open in App
1 / 7
होली के त्योहार के गिनते के दिन बचे हैं। सभी को पता है कि होली के रंगो को पानी में घोला जाता है और एक-दूसरे को रंगों से भिगाया जाता है। रंग से भीग जाने तक तो ठीक है लेकिन उसके साथ जो पानी होता है अगर वह आपके फोन में पड़ गया तो आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। लेकिन सालभर में आने वाले त्योहार के हर एक पल को सहेज कर रखने के लिए फोन का इस्तेमाल भी करना है, वीडियो भी बनाना है लेकिन अगर इसी दौरान फोन में पानी पड़ गया तो दिक्कत हो सकती है। लेकिन कुछ फोन ऐसे भी हैं जिनकी मदद से आप अपनी होली के हर पल को बिना किसी टेंशन के कैद कर सकते हैं। अगर उस फोन में पानी पड़ भी गया तो फोन में कोई दिक्कत नहीं होगी। हम आपको ऐसे स्मार्टफोन और उनकी कंपनियों के बारे में बता रहे हैं जो वाटरप्रूफ IP68 और IP67 रेटिंग के साथ आते हैं। यह रेटिंग उन स्मार्टफोन्स को मिलती है जो पानी में गिरने पर भी जल्दी खराब नहीं होते।
2 / 7
एपल कंपनी ने आईफोन 11 को इस साल की शुरुआत में ही तीन वर्जन के साथ लॉन्च किया गया था। इनमें आईफोन 11, 11 प्रो और 11 प्रो मैक्स लॉन्च किए गए थे। ये तीनों स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। यह फोन डस्ट प्रूफ और वाटर प्रूफ भी है।
3 / 7
पानी में भी भीग जाने पर खराब न होने वाला होली के लिए शानदार स्मार्टफोन आईफोन XS भी है। इसके अलावा XR और iPhone XS Max भी वाटरप्रूफ फोन हैं। ये तीनों स्मार्टफोन पानी के अंदर 2 मीटर की गहराई में 30 मिनट तक रह सकते हैं।
4 / 7
फोन निर्माता कंपनी सैमसंग के भी कई फोन वॉटरप्रूफ फीचर के साथ आते हैं। इनमें गैलेक्सी S20 सीरीज के तीन फोन गैलेक्सी S20, गैलेक्सी S20+ और गैलेक्सी S20 अल्ट्रा हैं। ये तीनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।
5 / 7
हुवावे कंपनी का P30 प्रो स्मार्टफोन भी IP68 रेटिंग के साथ आता है। इस फोन को भी डेढ़ मीटर तक की गहराई में 30 मिनट तक रखा जा सकता है।
6 / 7
आसुस कंपनी का फोन ROG भी IP68 रेटिंग के साथ आता है। मतलब यह भी वॉटरप्रूफ है। आसुस कंपनी का आने वाला इकलौता वाटरप्रूफ स्मार्टफोन है।
7 / 7
नोकिया 9 प्योरव्यू स्मार्टफोन 5 रियर कैमरे के साथ आता है। इस फोन से भी आप मस्ती में होली की तस्वीरें खींच सकते हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
टॅग्स :होली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की