लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips, New Year 2021: नए साल पर घर लाए कौन सी 10 शुभ चीजें जिससे आएगी समृद्धि, देखें लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: December 18, 2020 13:19 IST

Open in App
1 / 12
नया साल यानी 2021 (Hapy New Year 2021) का आगाज अगले कुछ दिनों में होने वाला है। साल 2020 कई कड़वी यादें इस दुनिया को देकर जा रहा है। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि कम से कम आने वाला नया साल बेहतर होगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल लाभकार हो सकता है।
2 / 12
नए साल पर लोग नई उम्मीदें रखते हैं। कई लोग जीवन में अच्छे काम का संकल्प भी लेते हैं। ऐसे में कुछ चीजों (10 Auspicious things) को घर लाना वास्तु के लिहाज से बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसी चीजों से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। आगे देखिए पूरी लिस्ट
3 / 12
मोतीशंख: हिंदू मान्यताओं में शंख को बेहद शुभ समझा गया है। ये भगवान विष्णु के हाथों में होता है। इसमें दक्षिणवर्ती शंख और मोती के शंख का बेहद खास महत्व है। मोतीशंख कुछ चमकीला होता है। इसका विधि-विधान से पूजन कर यदि तिजोरी में रखा जाए तो पैसा टिकने लगता है। आय भी बढ़ती है।
4 / 12
तोता: आप तोते का चित्रा या मूर्ति रख सकते हैं। उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है। स्मरण क्षमता बढ़ती है। तोता सौभाग्य का भी प्रतीक होता है। अगर घर में बीमारी दरिद्रता, निराशा या सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोता की तस्वीर या मू्र्ति घर में जरूर रखें।
5 / 12
धातु का कछुआ: ये भी पॉजिटिव एनर्जी और घर में सुख-समृदधि के लिए बेहद शुभ माना गया है। कई लोग मिट्टी या लकड़ी का छोटा सा कछुआ लाकर घर में रख देते हैं। ये करना ठीक नहीं है। अच्छी धातु का कछुआ बनवाएं। ये चांदी, पीतल, कांसे की हो सकती है। मान्यता के अनुसार मिश्रित कछुए को उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
6 / 12
लघु नारियल: लाल कपड़े में लघु नारियल को लपेटकर तिजोरी या उस स्थान पर रखें जहां आप अपने पैसे वगैरह रखते हैं। इसे दीपावली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में विसर्जित कीजिए। बाद में दूसरा नारियल तिजोरी में रख सकते हैं। इससे लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। एकाक्षी नारियल को भी साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
7 / 12
गोमती चक्र: इस पत्थर को काफी चमत्कारी माना गया है। गोमती चक्र के घर में होने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार की शत्रु बाधा नहीं रहती है। 11 गोमती चक्र पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखें। घर में अच्छी आमदनी आती रहेगी।
8 / 12
मोरपंख: मोरपंख को शुभ, चमत्कारी और भाग्यवर्धक माना गया है। वैसे इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में मोरपंख का गुच्छा नहीं, बल्कि 1 से 3 मोरपंख ही रखना चाहिए।
9 / 12
स्वस्तिक- हिंदू मान्यताओं में इस चिह्न का बहुत महत्व है। इसका चित्र घर में रखने से मनोकामना पूरी होती है। पुराणों में स्वस्तिक को लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है।
10 / 12
चांदी की हाथी: ज्योतिष के अनुसार ठोस चांदी का हाथी रखने से राहु और केतु का बुरा प्रभाव नहीं रहता है। यही नहीं, व्यापार और नौकरी में उन्नति होती रहती है। साथ ही घर में शांति, सुख-समृद्धि बनी रहती है।
11 / 12
पिरामिड: वास्तु शास्त्र में पिरामिड को घर में रखना बेहद लाभकारी कहा गया है। इसे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। घर में सुख-शांति बनी रहती है।
12 / 12
कमलगट्टे की माला: कमलगट्टे की माला घर में जरूर रखनी चाहिए। मान्यता है कि इस माला से धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं। कहा भी गया है कि कमलगट्टे लक्ष्मी जी को प्रिय है। इसे पूजाघर में रखना चाहिए।
टॅग्स :न्यू ईयरवास्तु टिप्स इन हिंदीवास्तु शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य