लाइव न्यूज़ :

राशिफल 2023: इन 3 राशिवालों को होगी के लिए कष्टकारी रहेगा नया साल, राहु की चाल से होगी परेशानी

By रुस्तम राणा | Updated: December 4, 2022 14:50 IST

Open in App
1 / 6
2023 Rahu Gochar Meen Rashi: नए साल 2023 में राहु अक्टूबर माह में अपनी राशि बदलेगा। यह मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। दरअसल, राहु और केतु ग्रह दोनों एक साथ अपनी चाल बदलते हैं।
2 / 6
राहु-केतु दोनों ग्रहों का कोई वास्तविक रूप आकार नहीं है। इसलिए इन्हें छाया ग्रह माना जाता है। ये 18 माह में अपनी राशि बदलते हैं और इनकी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ता है। राहु एक मायावी ग्रह है, राशियों पर इसका प्रभाव अचानक से पड़ता है।
3 / 6
ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति कुंडली में बुध ग्रह बली होते हैं तो राहु कभी भी अशुभ फल नहीं देते हैं, लेकिन साल 2023 में राहु के राशि परिवर्तन करने से 3 राशि वालों को अत्याधिक परेशानी और कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
4 / 6
नए साल में अक्टूबर माह में राहु आपकी राशि से द्वादश भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आप भ्रम की स्थिति में रहेंगे। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस वर्ष आपको धन हानि की संभावना ज्यादा है। आपकी सेहत पर भी इसका विपरीत असर पड़ेगा।
5 / 6
नए साल में राहु आपकी राशि से आठवें भाव में विराजित होगा जिसके कारण आपकी सेहत, कार्यस्थल और कार्यो में परेशानियों को बढ़ा सकता है। इस साल आपको वाहन आदि को चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा आर्थिक फैसले लेते समय भी आपको बेहद सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित कोई विवाद उठ सकता है।
6 / 6
नए साल में राहु ग्रह आपकी राशि से पहले भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव से आपको धन हानि के साथ मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। समाज में आपकी छवि धूमिल हो सकती है। आपके मान-सम्मान में दाग लग सकता है। प्रेम अथवा दांपत्य जीवन में मनमुटाव और टकराहट का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी रहेगी।
टॅग्स :राशिफल 2023ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग