लाइव न्यूज़ :

Horoscope 2024: मेष से लेकर मीन तक, अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाली ये 5 सबसे भाग्यशाली राशियाँ

By रुस्तम राणा | Updated: December 23, 2023 15:00 IST

Open in App
1 / 7
Horoscope 2024: नए साल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बदलने वाली है। ऐसे में 12 राशियों पर असर पड़ने वाला है। नए साल में कई राशियों के विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। विवाह कुंडली में बृहस्पति और शुक्र का शुभ होना आवश्यक है। नए साल में पांच ऐसी राशियां हैं जिनकी कुंडली में शुक्र और बृहस्पति की उपस्थिति से विवाह के योग बनेंगे।
2 / 7
मेष राशिफल 2024- इस राशि के लोगों के लिए नया साल बहुत अच्छा रहने वाला है। अविवाहित व्यक्ति के लिए नए साल में विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। मेष राशि वालों की शहनाई बजेगी। जीवनसाथी के साथ वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम विवाह में भी आप सफल रहने वाले हैं।
3 / 7
वृषभ राशिफल 2024- इस राशि के जातकों के लिए नया साल यानी 2024 अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो नए साल में आपकी तलाश खत्म होने वाली है। नये साल में आपकी शादी हो जायेगी। शादी के बाद आप दोनों का एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ने वाला है।
4 / 7
सिंह राशिफल 2024- इस राशि के लोगों के लिए नया साल प्रेम संबंधों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। विवाह की दृष्टि से नया साल यानी 2024 शुभ फलदायी रहने वाला है। विवाह के प्रबल योग हैं। प्रेम संबंधों के मामले में लड़का और लड़की दोनों को अपने परिवार से सहमति मिल सकती है। शुक्र और बृहस्पति के बलवान होने से विवाह के योग बनते हैं।
5 / 7
धनु राशिफल 2024- इस राशि के लोगों के लिए नया साल शादी के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। कुंवारे जातकों के जीवन में कई बदलाव आने वाले हैं। कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति के कारण विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और विवाह के योग बनेंगे।
6 / 7
मीन राशिफल 2024- इस राशि के लोगों के लिए नया साल बेहद शुभ रहने वाला है। मीन राशि के जातक की कुंडली में बृहस्पति मजबूत रहने वाला है, जिसके कारण नए साल यानी 2024 में शादी के प्रबल योग बन रहे हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर से शादी करना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलने वाली है।
7 / 7
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं।
टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स