होलिका दहन की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और किन बातों का रखें ध्यान
By संदीप दाहिमा | Published: March 16, 2022 08:19 PM2022-03-16T20:19:29+5:302022-03-16T20:23:11+5:30
इस बार होलिका दहन 17 मार्च 2022 को है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका का त्योहार मनाया जाएगा।
इस दिन पूजा में आप अक्षत, चंदन, रोली, हल्दी, गुलाल, फुल, गुलरी, जल, सुपारी आदि का इस्तेमाल जरूर करें।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात में 9 बजकर 16 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
इसके बाद अगले दिन 18 मार्च को रंग वाली होली है।
होलिका दहन का ये त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।
इस होली पर कई शुभ योग बनेगा वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग।