Happy Holi 2023 Hindi Wishes: 'राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी'... इन खूबसूरत कोट्स और मैसेजेस के जरिए अपनों को दे होली की शुभकामनाएं

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 7, 2023 02:23 PM2023-03-07T14:23:54+5:302023-03-07T14:25:50+5:30

Next

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। इस बार पूर्णिमा तिथि 06 मार्च 2023, सोमवार को शाम 04:17 से प्रारंभ होगी और 07 मार्च 2023, 06 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगी। होली का पावन पर्व 08 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन होली खेलने के साथ ही लोग अपनों को बधाई व संदेश भेजकर शुभकामनाएं होली की बधाई देते हैं। आप भी इन मैसेज, व्हाट्सएप स्टेटस, फोटोज के जरिए होली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

दिलों को मिलाने का मौसम है, दूरियां मिटाने का मौसम है, होली का त्यौहार ही ऐसा है, रंगों में डूब जाने का मौसम है।

रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ, आज तो सारी गलती भूल जाओ, लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको यारों, आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ।

कदम कदम पर खुशियां रहें, गम से कभी ना हो सामना, जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों, मेरी तरफ से होली की शुभकामना।

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी। यह रंग न जाने कोई जात ना कोई बोली, मुबारक हो आपको रंगों भरी होली।

मक्के की रोटी नींबू का अचार, सूरज की किरणें खुशियों की बहार, चाँद की चाँदनी अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

गुलाल का रंग गुब्बारों की मार, सूरज की किरणे खुशियों की बहार, चांद की चांदनी अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।

पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार, अपनों का प्यार, यही है यारो त्यौहार, आप को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।