लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti: 'मकर संक्रांति' पर पवित्र स्नान के लिए गंगासागर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

By संदीप दाहिमा | Updated: January 14, 2023 14:55 IST

Open in App
1 / 5
पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के सागर आइलैंड में ‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर गंगासागर में पवित्र स्नान करने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि हालांकि, गंगासागर में पवित्र स्नान का समय शनिवार शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा लेकिन हजारों श्रद्धालुओं ने हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम में सुबह ही डुबकी लगाई तथा कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की। (Photo Credit: ANI)
2 / 5
पांच जनवरी से लेकर शुक्रवार शाम तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगासागर मेले में पहुंच चुके हैं जिसे कुंभ मेले के बाद सबसे बड़ा धार्मिक मेला माना जाता है। झारखंड के चाईबासा के रहने वाले राम स्वरन ने कहा, ‘‘गंगा (हुगली नदी) में डुबकी लगाने के बाद मेरे सारे पाप धुल गए।’’ (Photo Credit: ANI)
3 / 5
कुछ श्रद्धालुओं को सागर आइलैंड में गंगासागर मेले तक जाते समय गाना गाते और नाचते हुए देखा गया। सागर आइलैंड कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है। इस बीच, तटरक्षक बल और आपदा प्रबंधन दल के कर्मियों ने तटरेखा पर चौकसी बढ़ा दी है तथा पुलिस और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को मेला मैदान में तैनात किया गया है। (Photo Credit: ANI)
4 / 5
गंगासागर मेले पर नजर रखने के लिए 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 25 ड्रोन तैनात किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस वार्षिक मेले के लिए सागर आइलैंड पर देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं और दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के लिए गंगासागर सुरक्षित पहुंचने के लिए मुरीगंगा नदी को पार करते लोगों की भीड़ को संभालने की चुनौती है। (Photo Credit: ANI)
5 / 5
हरिद्वार: उन्होंने कहा, ‘‘घने कोहरे के कारण सुबह करीब तीन घंटे तक सागर आइलैंड जाने वाली जहाज और बस सेवाओं को रोका गया था लेकिन अब सब कुछ सामान्य है।’’ (Photo Credit: ANI)
टॅग्स :मकर संक्रांतिहिंदू त्योहारपश्चिम बंगालगंगासागर मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल