लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan Rashifal: तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव

By रुस्तम राणा | Published: May 04, 2023 4:15 PM

Open in App
1 / 13
Chandra Grahan Rashifal: साल का पहला चंद्र ग्रहण बैसाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) पर 5 मई, शुक्रवार को रात्रि 8:45 मिनट पर लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष और धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण एक अशुभ समय काल होता है। इसलिए इस दिन शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ अशुभ रूप से पड़ता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव -
2 / 13
मेष - वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। पार्टनरशिप के कार्य में घाटा होने की संभावना है। सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे।
3 / 13
वृषभ - इस समय आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।
4 / 13
मिथुन - संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम जीवन में प्रियतम से साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
5 / 13
कर्क - आपके सुखों में कमी आ सकती है। इस अवधि में अपनी माता जी की सेहत का ख्याल रखें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी काम अटक सकते हैं। आय प्राप्ति के साधन कम हो सकते हैं।
6 / 13
सिंह - आपके छोटे भाई-बहनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका साहस और पराक्रम थोड़ा कमजोर नजर आएगा। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि ले सकते हैं।
7 / 13
कन्या - घर-परिवार में कोई अनुष्ठान हो सकता है। आय प्राप्ति के मार्ग सुलभ होंगे। आपको इस अवधि में अपनी वाणी में संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में भागा-दौड़ी अधिक रहेगी। परिश्रम की बजाय बौद्धिक कार्यों में वस्त रहेंगे।
8 / 13
तुला - आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक भाव आ सकते हैं। आपका रहन-सहन कष्टमय हो स सकता है। खाँसी-जुकाम से अथवा किसी रोग से पीड़ित हो सकते हैं।
9 / 13
वृश्चिक - आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। विदेशगमन की राह आसान होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
10 / 13
धनु - आपकी आर्थिक क्षेत्र में नुकसान होने की संभावना है। आत्म-विश्वास में कमी महसूस करेंगे। पैसों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। सट्टे-बाजार और शेयर मार्केट पर संभव हो तो निवेश न करें।
11 / 13
मकर - कार्यक्षेत्र में मिश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। कारोबार में मनमुताबिक मुनाफा नहीं होगा। नुकसान होने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
12 / 13
कुंभ - आपको अपने सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। भाग्य कमजोर रहेगा। अपनी भावनाओं को काबू में करना होगा। अति उत्तेजना से बचें। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे।
13 / 13
मीन - आपको इस दौरान शासन-सत्ता का पूर्ण लाभ मिल सकता है। अध्यात्मिक विषयों पर रुचि बढ़ने की संभावना है। इस अवधि में वाहन सावधानी से चलाएं। खर्चे बढ़ने की संभावना है।
टॅग्स :चन्द्रग्रहणज्योतिष शास्त्रपूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 08 March 2024: आज सोमवती अमावस्या पर 5 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 08 अप्रैल 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSurya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर बरपाएगा कहर, ये 5 राशिवाले हो जाएं सावधान!

पूजा पाठSurya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, समय, सूतक एवं प्रभाव से लेकर जानिए सबकुछ

पूजा पाठSaptahik Rashifal (08-14 April 2024): इस सप्ताह धनु राशिवालों को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठKavac Stotram Durga Saptashati: नवरात्र में करें 'दुर्गा कवच' का पाठ, जीवन बनेगा निष्कंटक, मिलेगी अमोघ सुरक्षा

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 March 2024: आज है आपकी मुराद पूरी होने का है दिन, जानें मेष से मीन राशि तक का भविष्यफल

पूजा पाठआज का पंचांग 07 अप्रैल 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठBudh Gochar 2024: 18 साल बाद बुध-राहु की युति से इन 3 राशिवालों की चमकेगी किस्‍मत

पूजा पाठGudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा कब, कैसे और क्यों मनाते हैं लोग? जानें क्या है परंपरा और महत्व