लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण में भूलकर भी ना करें ये 7 गलतियां, जीवन पर पड़ेगा बुरा असर

By संदीप दाहिमा | Updated: January 10, 2020 07:15 IST

Open in App
1 / 8
इस साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण है जो कल यानी 10 जनवरी को लगने जा रहा है, माना जाता है कि ग्रहण काल में कुछ नाकारात्मक शक्तियां हम पर हावी हो जाती हैं जिनकी वजह से हमें समस्याओं को झेलना पड़ता है। इसीलिए ग्रहण काल के दौरान बहुत से शास्त्रीय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो काम जिन्हें आपको ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए।
2 / 8
शास्त्रों की मानें तो ग्रहण काल के शुरू होने से खत्म होने के बीच कभी भी किसी भी भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। फिर चाहे वो पूजा के उद्देश्य से हो या साफ-सफाई के उद्देश्य से।
3 / 8
ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का खाना या अन्न नहीं ग्रहण करना चाहिए। अगर कोई अंजान व्यक्ति भी आपको कुछ खाने को दे तो उसे नहीं लेना चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान सभी टोने-टोटके खूब किए जाते हैं।
4 / 8
अगर आप गर्भवती हैं तो आपको खासकर सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। ग्रहण के समय आप पर किसी भी गलत छाया का का प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। इससे आपके शिशु पर बुरा असर पड़ता है। गर्भवती महिला को अपने पास हमेशा नारियल जरूर रखना चाहिए।
5 / 8
पति-पत्नी को ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह से शारिरिक संबध नहीं बनाना चाहिए। प्रेम प्रसंग से बचना चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ और कष्टदायक भी माना जाता है। इससे आपकी होने वाली संतान पर भी आगे चलकर बुरा असर पड़ सकता है।
6 / 8
किसी भी गरीब या जरूरतमंद की मदद करें उनकी किसी भी तरीके से तिरस्कार या अपमान ना करें। मान्यता है कि गरीबों और असहाय की मदद करने से आप पर शनिदेव की बुरी नजर नहीं पड़ती।
7 / 8
ग्रहण काल के दौरान किसी भी अकेली या सुनसान जगह पर ना जाएं जैसे श्मशान घाट पर। माना जाता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियां काफी बढ़ जाती हैं। इसलिए घर पर रहकर भगवान का नाम जपना चाहिए।
8 / 8
ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। अगर आप कुछ नया खरीदने का सोच रहे हैं तो ये ख्याल मन से बिल्कुल निकाल दें। छोटी से छोटी चीज भी ग्रहण के दौरान ना खरीदे।
टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य