आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2022: आज इन 4 राशियों की कटेगी चांदी, धन मिलने की प्रबल संभावना

By रुस्तम राणा | Published: October 30, 2022 06:38 AM2022-10-30T06:38:19+5:302022-10-30T06:38:19+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 30 October 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज आप कुछ रचनात्मक कार्य करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति का आभास होगा। आपकी किस्मत रंग लाएगी। थोड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिल सकती है।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपको कोई अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। आपकी उलझनें कम होंगी।

मिथुन: आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क: आज सीनियर आपके काम से खुश होकर किताब गिफ्ट कर सकते हैं। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। ऐसे दोस्तों से सावधान रहें जो आपकी केवल तारीफ करते हों।

सिंह: आज आपको इंटरनेट के माध्यम से नौकरी का नया ऑफर मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। प्रेम जीवन में साथी आपसे कोई डिमांड कर सकता है।

कन्या: आज आपके व्यवहार के लिए पड़ोसी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अचानक से आपके किसी ऐसी चीज की जरूरत पड़ सकती है, जो आपके पास नहीं होगी।

तुला: आज आपके मन में बहुत अच्छे विचार आएंगे और आप अपनी साइड इनकम पर भी ध्यान देंगे। आप दूसरों के सामने अपनी बात ठीक से रख पाएंगे। किसी से कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक: आज आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। घर-परिवार में शांति का वातावरण दिखाई देगा। जीवनसाथी के साथ इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।

धनु: आज आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी और आज आपके विरोधी भी भारी होंगे। जीवनसाथी आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। 

मकर: आज उत्साह और चौकसता का गुण किसी भी काम को बेहतर ढंग से करने में मदद करेगा। आर्थिक हानि की संभावना है। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो धन की लेनदेन न करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

कुंभ: आज का दिन आपके मन में नई ताजगी लेकर आएगा। विद्यार्थियों ऑनलाइन पढ़ाई को अधिक तरजीह देंगे। आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा।

मीन: आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। बॉस आपकी कार्यक्षमता से प्रसन्न होगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है।