लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की इन तस्वीरों को पोस्ट करने से करें तौबा, वर्ना पड़ेगा पछताना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2019 07:59 IST

Open in App
1 / 7
कुछ पेरेंट्स को अपने बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का बेहद शौक होता है। ऐसे लोग रोजाना अपने बच्चे की किसी ना किसी एक्टिविटी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। लेकिन इन पेरेंट्स को यह समझना होगा कि बच्चे की हर तरह की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने लायक नहीं होती है। सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर बच्चे की कैसी तस्वीर शेयर करें और कैसी नहीं, आइए जानते हैं कुछ रूल्स:
2 / 7
1) बिना कपड़े पहने बच्चा: बच्चे ने कपड़े ना पहने हो, वह नहा रहा हो, तो ऐसी कोई भी तस्वीर या वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर लोगों को दिखाने के लिए अपलोड ना करें। यह आपके बच्चे की प्राइवेसी को ठेस पहुंचाता है। जिसदिन उसे इन चीजों को समझ हो जाएगी तो वह आप से खफा होगा।
3 / 7
2) बीमार बच्चा: अगर आपका बच्चा बीमार है तो उससे संबंधित स्टेटस अपडेट, तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर ना डालें। यह आपकी मानसिक प्रॉब्लम को दर्शाता है। ऐसी तस्वीर देख लोग भी हंसते हैं। बेहतर होगा कि आप बच्चे का ध्यान रखें ना कि उसकी परेशानी को सरेआम सोशल करें।
4 / 7
3) बच्चे की शर्मनाक तस्वीर: बच्चा मोटा है या पतला, गोरा है या काला, उसकी शारीरिक कमी को दर्शाने वाली किसी भी पोस्ट को सिकला मीडिया पर ना डालें। पेरेंट्स को अपने बच्चे का कांफिडेंस बढ़ाना चाहिए, ना कि ऐसे काम करके उसके आत्मविश्वास को ठेस पहुंचाना चाहिए।
5 / 7
4) बाथरूम में बैठा बच्चा: बाथरूम में बच्चा नहा रहा हो या ऐसा कोई भी काम कर रहा जो प्राइवेट ही रहना चाहिए, तो उसे सोशल मीडिया पर ग़लती से भी पोस्ट ना करें। जब आप इस तरह की चीजें खुद तक रखना पसंद करते हैं तो बच्चे के लिए भी ऐसा ही करें। पेरेंट्स को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे बच्चे की इज्जत पर बात आए।
6 / 7
5) बच्चे का मजाक बनती तस्वीर: सबसे पहली बात तो यह है कि पेरेंट्स को कभी भी अपनी नजरों के सामने बच्चे का मजाक बनते हुए नहीं देखना चाहिए। और कोई ऐसा करे तो उसे मना करें। एक बच्चा अपने पेरेंट्स से ही सबसे ज्यादा उम्मीदें रखता है। लेकिन उसका मजाक बनते हुए ली गई तस्वीर या वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करना, यह अच्छे पेरेंट्स की निशानी नहीं है।
7 / 7
6) असुरक्षित तस्वीरें: बच्चे के हाथ में शराब की बोतल हो या फिर सिगरेट या कंडोम का बॉक्स हो, इस तरह की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड करना बेवकूफी भरा है। इस तरह की तस्वीर को देखकर लोग बच्चे का मजाक बनायेंगे औत उसके बारे में गलत विचारों को अपने मन में लाएंगे। पेरेंट्स को ऐसा करने से बचना चाहिए।
टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े