लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympic 2020: गुजरात की माना पटेल ने जीता ओलंपिक टिकट, टोक्यो में खेलने वाली भारत की पहली महिला तैराक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2021 22:13 IST

Open in App
1 / 8
भारतीय महिला तैराक माना पटेल को भी तोक्यो ओलंपिक का टिकट मिल गया है। भारतीय तैराकी महासंघ (एएफआई) के अनुसार माना की विश्वविद्यालय कोटा से तोक्यो ओलंपिक में भागीदारी की पुष्टि हो गयी है।
2 / 8
माना तोक्यो खेलों में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में भाग लेगी। वह इन खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाली तीसरी भारतीय तैराक है। श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने हाल में ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइमिंग (ओक्यूटी) में ‘ए’ स्तर हासिल करके क्वालीफाई किया था।
3 / 8
विश्वविद्यालय कोटा से किसी एक देश के एक पुरुष और एक महिला प्रतिस्पर्धी को ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिलता है बशर्ते उस देश के किसी अन्य तैराक ने उस वर्ग (पुरुष या महिला) में क्वालीफाई नहीं किया हो या ओलंपिक चयन समय (बी) के आधार पर अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ (फिना) से निमंत्रण हासिल नहीं किया हो।
4 / 8
माना ने ओलंपिक्स.कॉम से कहा, ‘‘यह शानदार अहसास है। मैंने साथी तैराकों से ओलंपिक के बारे में सुना है और टेलीविजन पर इन्हें देखा है तथा कई तस्वीरें देखी हैं। लेकिन इस बार वहां होना, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ से प्रतिस्पर्धा करना, मैं रोमांचित हूं। ’’
5 / 8
21 वर्षीय तैराक के टखने में 2019 में चोट लग गयी थी और उन्होंने इस साल के शुरू में वापसी की। उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से मुझे चोट से अच्छी तरह से उबरने में मदद मिली। लेकिन बाद में निराशा भी हाथ लगी। मुझे इतने लंबे समय तक पानी से दूर रहने की आदत नहीं है। ’’
6 / 8
इस साल उनकी पहली प्रतियोगिता अप्रैल में उज्बेकिस्तान ओपन तैराकी चैंपियनशिप थी जिसमें उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में एक मिनट 04.47 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उज्बेकिस्तान में अपने समय से खुश हूं। यह बहुत अच्छा नहीं था लेकिन मैंने वापसी की थी और मैं जानती थी कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रही हूं। ’’
7 / 8
तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिये उन्होंने हाल में सर्बिया और इटली में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। बेलग्रेड में उन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाया था।
8 / 8
उन्होंने कहा, ‘‘बेलग्रेड में मैंने एक मिनट 03 सेकेंड का समय निकाला। मेरा लक्ष्य तोक्यो में एक मिनट 02 सेकेंड या इससे कम समय निकालना है। मैं ओलंपिक में केवल अनुभव हासिल करना चाहती हूं। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने का मेरे पास अच्छा मौका होगा। ’’
टॅग्स :तैराकीओलंपिकजापानगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!