लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना को 36 साल बाद खिताब, जानें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर और उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार किसे मिला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 19, 2022 14:56 IST

Open in App
1 / 7
आखिरकार लियोनेल मेसी का विश्व कप जीतने का अधूरा सपना पूरा हुआ। एक ऐसा सपना जो उनके साथ पूरी दुनिया ने देखा और उसके पूरे होने की दुआ की। केरल से लेकर कश्मीर तक भारत भर में और दुनिया के हर कोने में इस फाइनल ने पूरी दुनिया को मेस्सी के रंग में रंग दिया।
2 / 7
अर्जेंटीना को 36 साल बाद विश्व कप दिलाकर अपना अधूरा सपना पूरा करने वाले लियोनेल मेसी ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता।
3 / 7
सर्वाधिक गोल करने वाले फ्रांस के काइलियान एमबापे को गोल्डन बूट मिला। फ्रांस के 23 बरस के एमबापे ने फाइनल में हैट्रिक समेत आठ गोल किये जिससे वह गोल्डन बूट के हकदार बने।
4 / 7
पहले मैच में सउदी अरब के हाथों मिली हार के बाद से शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाने वाले और फाइनल में दो गोल करने वाले मेसी गोल्डन बॉल के हकदार बने।
5 / 7
फाइनल मैच की सुबह पूरी दुनिया की जुबां पर एक ही सवाल था कि मेसी का सपना पूरा होगा या नहीं। अपेक्षाओं के भारी दबाव के बीच अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने वाले मेसी विश्व कप के हर ग्रुप मैच और नॉकआउट मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। इसके साथ ही वह सर्वाधिक 26 विश्व कप मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।
6 / 7
फाइनल में दो पेनल्टी बचाने वाले अर्जेंटीना के एमिलियानो मार्तिनेज को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का गोल्डन ग्लव्स पुरस्कार मिला।
7 / 7
एंजो फर्नांडिज को सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। (Pics: FIFA World Cup's Twitter Handle)
टॅग्स :फीफा विश्व कपArgentinaफ़्रांसलियोनेल मेसीKylian Mbappe
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!