तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने जापान में बुलेट ट्रेन की यात्रा की, तस्‍वीरें शेयर कर जताई यह इच्छा

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: May 28, 2023 04:55 PM2023-05-28T16:55:49+5:302023-05-28T16:58:03+5:30

Next

जापान की आधिकारिक यात्रा पर गए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को बुलेट ट्रेन से राजधानी तोक्यो तक 500 किलोमीटर की यात्रा की। (फोटो: ट्विटर)

एम. के. स्टालिन ने कहा कि भारत में भी इस तरह की ट्रेन सेवा शुरू होने से भारतीय नागरिकों को भी फायदा हो सकता हैं। (फोटो: ट्विटर)

उन्होंने ट्विटर पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा “ओसाका से तोक्यो तक बुलेट ट्रेन की यात्रा; ढाई घंटे से भी कम समय में लगभग 500 किमी की दूरी तय की।” (फोटो: ट्विटर)

स्टालिन ने कहा कि भारत में भी ऐसी ही ट्रेन चलाई जानी चाहिए। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा आसान होगी। (फोटो: ट्विटर)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर और जापान की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं। (फोटो: ट्विटर)