लाइव न्यूज़ :

सरपंच के तौर पर शुरू किया राजनीतिक करियर, 1990 में पहलीबार बने MLA, जानें छत्तीसगढ़ के होने वाले सीएम विष्णु देव साय के बारे में

By रुस्तम राणा | Updated: December 10, 2023 16:36 IST

Open in App
1 / 6
आखिरकार छत्तीसगढ़ को अपना सीएम मिल ही गया। भाजपा के आदिवासी नेता विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को भाजपा ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। वह राज्य की कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
2 / 6
विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है। साय का राजनीतिक करियर सरपंच के तौर पर शुरू हुआ। जहां वे बगिया गांव के निर्विरोध सरपंच चुने गए।
3 / 6
विष्णु देव साय ने 1990 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जिसके बाद वे 1998 तक विधायक रहे। वहीं 1999 में उन्होंने पहला लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वे 2004 में दोबारा सांसद चुने गए।
4 / 6
इसके बाद 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। वहीं दो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें इस्पात और खनन मंत्रालय का दायित्व सौंपा।
5 / 6
विष्णु देव साय को साल 2006 में छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं 2011 में वे दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। 8 जुलाई 2023 को उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया।
6 / 6
विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के एक बड़े आदिवासी नेता भी माने जाते हैं साथ ही आदिवासी समुदाय में भी उनकी बहुत अच्छी पैठ भी है।
टॅग्स :Vishnudev Saiछत्तीसगढ़Chhattisgarh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल