लाइव न्यूज़ :

रेलवे के रवीश कुमार 'काले धन के कुबेर', सीबीआई का छापा, 76 लाख कैश, करोड़ों की संपत्ति बरामद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 26, 2020 20:42 IST

Open in App
1 / 10
आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआइ ने रेलवे के सीनियर इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की।
2 / 10
सीबीआई ने बुधवार को देशव्यापी छापेमारी की थी। सीबीआइ को इंजीनियर के पटना और बिहारशरीफ स्थित आवास से लाखों रुपये नकद तथा लाखों के आभूषण मिले हैं।
3 / 10
सीबीआई ने बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के मुख्य अभियंता रवीश कुमार के घर पर छापा मारा। 183 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई।
4 / 10
पटना में रवीश कुमार के घर और सासारवाड़ी में भी छापे मारे गए। सीबीआई बिहारशरीफ में पैतृक घर भी पहुंची थी।
5 / 10
इस छापेमारी में नकदी, जमीन और मकान आदि में 76 लाख रुपये के 15 दस्तावेज जब्त किए गए हैं। करीब 50 लाख के सोने और चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए।
6 / 10
पैसा उनके दो घरों में मिला। उनके ससुर श्रम आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें बड़ी राशि मिली है। पैतृक घर पर भी छापेमारी चल रही है।
7 / 10
सीबीआई के छापे से पता चला है कि रवीश कुमार ने दो फ्लैट और कुछ प्लॉट खरीदे थे। पटना में राजाबाजार के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा में फ्लैट हैं। सोनपुर और खगौल में कुछ जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। कार्रवाई बुधवार देर रात शुरू हुई।
8 / 10
रवीश कुमार ने 2009 से 2020 तक रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति अर्जित की। रवीश कुमार के यहां से 76 लाख रुपये नकद, 15 अलग-अलग संपत्तियों में निवेश के कागजात, बैंक और दूसरी संपत्ति में निवेश के कागजात बरामद हुए हैं। इसके अलावा जेवरात और आभूषण भी मिले हैं।
9 / 10
सीबीआइ के अनुसार रवीश कुमार ने रेलवे में अपनी पदस्थापन अवधि 2009 से 2020 के दौरान आय से कहीं ज्यादा संपत्ति अर्जित की। उन्होंने वेतन और अन्य मद से इस अवधि में एक करोड़ चार लाख रुपये प्राप्त किए।
10 / 10
उनकी पत्नी की आय तकरीबन 40 लाख रुपये रही। दोनों ने मिलाकर एक करोड़ 44 लाख रुपये कमाए। जिसमें से 67.41 लाख रुपये उन्होंने खर्च किए। इस लिहाज से इनकी बचत 76.59 लाख होनी चाहिए थी।
टॅग्स :भारतीय रेलबिहारसीबीआईपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी