लाइव न्यूज़ :

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: April 26, 2023 17:05 IST

Open in App
1 / 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए अकाली दल (शिअद) कार्यालय पहुंचे और बादल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। (फोटो: ट्विटर)
2 / 6
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में रखा गया है। जहां बड़ी संख्या में लोग और नेता एकत्र हुए हैं। (फोटो: ट्विटर)
3 / 6
पांच बार के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। वह 95 वर्ष के थे। (फोटो: ट्विटर)
4 / 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बादल के निधन को 'व्यक्तिगत क्षति' बताते हुए ट्वीट किया, 'प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व प्रदान किया।' (फोटो: ट्विटर)
5 / 6
पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे उनके साथ हुई कई बातचीत याद है, जिसमें उनका विवेक हमेशा स्पष्ट रूप से झलकता था। उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों के प्रति संवेदना।' (फोटो: ट्विटर)
6 / 6
केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 26 और 27 अप्रैल को पूरे भारत में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। (फोटो: ट्विटर)
टॅग्स :नरेंद्र मोदीप्रकाश सिंह बादलशिरोमणि अकाली दल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब