लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्त्र की 'अल-हकीम' मस्जिद का किया दौरा, देखें तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: June 25, 2023 9:14 PM

Open in App
1 / 7
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है।
2 / 7
मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दूसरे दिन मोदी फातिमिया काल की शिया मस्जिद पहुंचे, जहां उनकी अगवानी मिस्र के पर्यटन एवं पुरातन मंत्री डॉ मुस्तफा वज़ीरी ने की। मोदी को मस्जिद दिखाई गई, जिसका जीर्णोद्धार करीब तीन महीने पहले ही पूरा किया गया है।
3 / 7
प्रधानमंत्री ने मस्जिद की दीवारों और दरवाजों पर की गई जटिल नक्काशी की सराहना की। मस्जिद का निर्माण 1012 में किया गया था। मोदी ने अरबी और अंग्रेजी में ट्वीट किया, “ काहिरा में ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा करके सम्मानित महसूस किया। यह मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का एक बड़ा प्रमाण है।”
4 / 7
विदेश मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस शिया मस्जिद का रखरखाव करने में सक्रिय रूप से शामिल हैं और भारत तथा मिस्र के लोगों के बीच आपसी मजबूत रिश्तों को रेखांकित किया। मस्जिद में मुख्य रूप से जुमे (शुक्रवार) और दिन की सभी पांच ‘फर्ज़’ नमाज़ होती है।
5 / 7
अल हाकिम मस्जिद काहिरा की चौथी सबसे पुरानी मस्जिद है और शहर में दूसरी फातिमिया दौर की मस्जिद है। मस्जिद 13,560 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है, जिसका प्रांगण 5,000 वर्ग मीटर में है। भारत में बस गए बोहरा समुदाय का संबंध फातिमिया से है।
6 / 7
मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने पहले कहा था कि बोहरा समुदाय 1970 के बाद से मस्जिद का रखरखाव कर रहा है। गुप्ते ने कहा था, “ प्रधानमंत्री का बोहरा समुदाय से बहुत गहरा लगाव है, जो कई वर्षों से गुजरात में भी बसे हैं। यह उनके लिए बोहरा समुदाय के एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर फिर से जाने का अवसर होगा।”
7 / 7
ऐतिहासिक मस्जिद का नामकरण 16वीं सदी के फातिमिया खलीफा के नाम अल हाकिम बामिर अल्लाह पर किया गया था और यह दाऊदी बोहरा समुदाय के लिए अहम धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले से ही दाऊदी बोहरा समुदाय से काफी पुराने और अच्छे रिश्ते हैं।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीमिस्रCairo
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh:CM मोहन को PM मोदी का तोहफा, MP को केंद्र ने दी ₹5727 करोड़ की अतिरिक्त राशि, PM मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में मुलाकात के बीच जारी हुई राशि

विश्वफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने गणतंत्र दिवस के निमंत्रण के लिए पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कहा- "मैं आपके साथ जश्न मनाने के लिए यहां रहूंगा"

भारतWatch: पद्मश्री सम्मान लौटाने जाते वक्त बजरंग पुनिया ने अपना मेडल पीएम आवास के सामने फुथपाथ पर रखा

भारतLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी, दिल्ली में दो दिवसीय बैठक शुरू, पीएम मोदी शामिल, सीट सहित कई मुद्दे पर चर्चा, देखें वीडियो

भारतINDIA Bloc Leaders Protest: नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई, राहुल गांधी ने कहा- थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNational Farmers Day 2023: पूर्व पीएम चरण सिंह और किसान दिवस के बीच क्या है संबंध, जानें इस दिन का रोचक इतिहास

भारतRSS की शरण में CM Dr. Mohan Yadav, मंत्रिमंडल विस्तार के पहले सुरेश सोनी से मुलाकात के क्या मायने ?

भारतकर्नाटक में अब नहीं होगा हिजाब बैन, सरकार ने फैसला वापस लिया, सीएम सिद्धारमैया ने किया ऐलान

भारतWATCH: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मुलाकात की

भारतभारत ग्लोबल साउथ देशों को निर्यात कर सकता है मिलिट्री सिस्टम: वायुसेना प्रमुख