लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ली एमपी गवर्नर पद की शपथ, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2020 13:26 IST

Open in App
1 / 5
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली। वह मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल होंगी।
2 / 5
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने आनंदीबेन को यहां राजभवन में शाम साढ़े चार बजे आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के कुछ राजनीतिज्ञ एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
3 / 5
आनंदीबेन पटेल को 28 जून को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह बुधवार दोपहर भोपाल पहुंची। मालूम हो कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और टंडन की अनुपस्थिति के दौरान आनंदीबेन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करेंगी।
4 / 5
आनंदीबेन पहले भी मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने से पहले 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार होना बाकी है और वह नये मंत्रियों को कल बृहस्पतिवार को शपथ दिलाएंगी।
5 / 5
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि वह अगले दिन बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो रहे कई दिन से हो रहे मंथन पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में चौहान ने यहां मीडिया से कहा, ''मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं।
टॅग्स :मध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथशिवराज सिंह चौहानलखनऊभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी