दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई, न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 6, 2023 03:08 PM2023-05-06T15:08:38+5:302023-05-06T15:11:29+5:30

Next

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई। पूर्वी, मध्य, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और शहर के अन्य हिस्सों में बारिश हुई। आईएमडी ने दिन में हल्की बारिश होने या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में (239) दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।