लाइव न्यूज़ :

PM Modi Varanasi: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: September 23, 2023 16:03 IST

Open in App
1 / 5
PM Modi Varanasi Cricket Stadium: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। इस मौके पर पीएम ने कहा कि 'महादेव' की नगरी का यह स्टेडियम स्वयं 'महादेव' को समर्पित होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनने से यहां के खिलाड़ियों को फायदा होगा। यह स्टेडियम पूर्वांचल क्षेत्र का सितारा बन जाएगा।
2 / 5
इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक शिवशक्ति का स्थान चंद्रमा पर है। दूसरा शिवशक्ति का स्थान काशी में भी है। जब खेल के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है, तो इसका न केवल युवा खेल प्रतिभाओं के पोषण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी यह अच्छा संकेत होता है।'
3 / 5
बता दें कि वाराणसी में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शहर की विरासत और मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। स्टेडियम में भगवान शिव और काशी की झलक दिखेगी। स्टेडियम का आकार अर्ध चंद्राकार होगा, जिसमे लगी फ्लड लाइट्स त्रिशूल के आकार की होंगी।
4 / 5
इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा क्रिकेट से जुड़े दिग्गज भी शामिल हुए। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बीसीसीआई सचिव जय शाह समेत कई बड़ी हस्तियां भी कार्यक्रम में पहुंची। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ने पीएम मोदी को NAMO नाम वाली टीम इंडिया की जर्सी भेंट की।
5 / 5
पीएम ने कहा कि इस स्टेडियम के पूरा होने पर 30,000 से ज्यादा लोग यहां बैठकर मैच देख पाएंगे।जब से इस स्टेडियम की तस्वीरें बाहर आई है, उन्हें देखकर हर काशी वासी गदगद हो गया है। उन्होंने कहा कि आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। नए नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं। जाहिर है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या बढ़ने वाली है। जब मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी पड़ेगी। तब बनारस का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस डिमांड को पूरा करेगा। ये पूरे पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीक्रिकेटबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव