लाइव न्यूज़ :

किसान की लॉटरी, 60 लाख का हीरा पाकर बना लखपति

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 15, 2020 21:00 IST

Open in App
1 / 6
मध्य प्रदेश का एक किसान खदान से 14.98 कैरेट का एक हीरा पाकर लखपति बन गया है। नीलामी में उसका यह हीरा 60.60 लाख रुपये में बिका है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी है।
2 / 6
अधिकारियों के अनुसार, पन्ना में जिला प्रशासन के तहत आने वाले हीरा कार्यालय में तीन से पांच दिसंबर के बीच हुई नीलामी के दौरान कुल 129.83 कैरेट के 74 हीरे बिके थे। पन्ना के हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि इस नीलामी में पांच दिसंबर को किसान लखन यादव (45) का 14.98 कैरेट का हीरा 60.60 लाख रुपये में बिका।
3 / 6
यह हीरा पिछले महीने पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर इलाके की एक खदान में खुदाई के दौरान मिला था और दो नवंबर को उसने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा किया था। उन्होंने कहा कि हीरा जमा करने के बाद उसे अग्रिम राशि के रूप में दो-तीन दिन के भीतर एक लाख रुपये दे दिए गये थे और बाकी बचे हुए रुपये 15 जनवरी के बाद दे दिए जाएंगे।
4 / 6
बुंदेलखंड के पिछड़े इलाके में आने वाला पन्ना हीरे की खदानों के लिए प्रसिद्ध है। लखन यादव एक किसान है। हीरा बिकने से प्रफुल्लित हुए लखन यादव ने कहा, ‘‘हीरा बिकने के बाद मैं बहुत खुश हूं। मुझे जीवन में पहली बार हीरा मिला है। यह प्रभु की कृपा है। उन्हीं का उपहार है। मैं एक छोटा सा किसान हूं। मैं दो एकड़ जमीन का मालिक हूं। हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसे का उपयोग मैं अपने बच्चों की पढ़ाई के लिये करुंगा और उनका जीवन उज्जवल बनाऊंगा।’’
5 / 6
पन्ना जिले के कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस नीलामी के दौरान कुल 129.83 कैरेट के 74 हीरों की नीलामी 1.65 करोड़ रुपये में हुई थी। उन्होंने कहा कि इन नीलामी में कुल 269.16 कैरेट के 203 नग हीरों की नीलामी के लिए रखा गया था, लेकिन उनमें से 129 नग हीरे बिक नहीं सके।
6 / 6
हीरों को अगले साल होने वाली नीलामी में रखा जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस नीलामी में कोविड-19 महामारी का असर देखा गया, क्योंकि पिछले वर्षों के मुकाबले इस नीलामी में कम हीरा व्यापारी शामिल हुए। 
टॅग्स :उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी